UP Rain Alert: तेज हवाएं, बादल और बूंदाबांदी, अगले 4 दिन कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम?

UP rain alert: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है। धूप और बादलों की लुका-छिपी के बीच अब आंधी और बारिश का नया दौर शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिन प्रदेश के कई जिलों के लिए काफी अहम होने वाले हैं, क्योंकि यहां तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज-चमक की संभावना है।

राज्य के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में अलग-अलग तरह के मौसम के रंग देखने को मिलेंगे। कहीं बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी होगी, तो कहीं हल्की गर्मी के साथ उमस परेशान करेगी। मौसम विभाग ने 42 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

UP rain alert uttar pradesh weather

शनिवार को पूर्वी यूपी में मौसम काफी सुहाना रहा। बादलों की मौजूदगी ने धूप की तपिश को दबा दिया और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। लेकिन मौसम विभाग की भविष्यवाणी कुछ और ही इशारा कर रही है। अगले चार दिन मौसम रंग बदलता रहेगा।

42 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, गाजीपुर, गोरखपुर, बलिया, देवरिया, मऊ, वाराणसी, सोनभद्र समेत कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में तेज धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।

इसी तरह मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, सहारनपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और रामपुर में भी तेज हवा और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि पूरे हफ्ते इन इलाकों में मौसम अस्थिर रह सकता है, जिससे आम जनजीवन पर असर पड़ सकता है।

ताजनगरी आगरा में जहां बीते कुछ दिन बादल और बारिश से राहत मिली थी, वहीं अब मौसम ने फिर से करवट ली है। बादल छंटने लगे हैं और तापमान में फिर से बढ़ोतरी शुरू हो गई है। विभाग के अनुसार, 28 मई तक यहां मौसम शुष्क रहेगा और तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।

हालांकि, 29 मई के बाद मौसम में दोबारा बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है, इसलिए सतर्कता जरूरी है।

दिन के तापमान में गिरावट

पिछले 24 घंटों में दिन का अधिकतम तापमान गिरकर 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम है। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री ज्यादा है। यानी दिन में थोड़ी राहत है, लेकिन रात की उमस अभी भी बनी हुई है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और वर्षा के बीच लगातार बदलाव देखने को मिलेगा। पूर्वी यूपी में अगले दो दिनों तक हल्के बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस दौरान कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।

दूसरी ओर, पश्चिमी यूपी के जिलों इटावा, मैनपुरी, अलीगढ़, बदायूं, और मुरादाबाद में आकाशीय बिजली, तेज हवाओं और हल्की बारिश का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने इन जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+