UPPCS 2022 की परीक्षा में महिलाओं ने मारी बाजी, टॉप 10 में 8 लड़कियां शामिल, देखें पूरी लिस्ट
UP Provincial Civil Services (UPPSC) 2022 Topper list: यूपी पीसीएस परीक्षा -2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रैंक 1 से लेकर 4 तक टॉपर महिलाएं हैं।

UP Provincial Civil Services (UPPSC) 2022 Topper list Prayagraj: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने पीसीएस 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपी पीसीएस परीक्षा -2022 में महिलाओं ने इतिहास रच दिया है। यूपी पीसीएस परीक्षा -2022 की टॉप 10 में 8 लड़कियां शामिल हैं। शुक्रवार शाम को यूपी पीसीएस परीक्षा -2022 के रिजल्ट जारी किए गए, जिसमें से लड़कियां टॉप 10 में नंबर 1 से 4 तक रही हैं और 50% एसडीएम सीटें लीं। इसके अलावा यूपी पीसीएस परीक्षा -2022 के टॉप 20 में 12 महिलाएं हैं। कुल 364 कैंडिडेट्स का सेलेक्शन हुआ है।
यूपी पीसीएस परीक्षा -2022 के टॉप 10 में से सिर्फ पांचवां और दसवां स्थान पुरुष उम्मीदवारों को मिला है। इसके अलावा 26 महिलाएं और 67 पुरुष डिप्टी एसपी बनेंगे। 364 सफल उम्मीदवारों में से 110 (लगभग 30%) महिलाएं हैं जबकि 254 पुरुष हैं।
UPPSC 2022 Topper list: यहां देखें टॉप-10 की लिस्ट
1.आगरा की दिव्या सिकरवार ने यूपी पीसीएस 2022 में टॉप किया है। दिव्या सिकरवार को नंबर-1 रैंक मिला है।
2. वहीं लखनऊ की प्रतीक्षा पांडे सेकेंड टॉपर हैं। उन्हें नंबर-2 रैंक मिला है।
3. बुलंदशहर की नम्रता सिंह तीसरे नंबर पर हैं।
4. उत्राखंड की आकांक्षा गुप्ता चौथे स्थान पर रही हैं।
5. अंबेडकर नगर के कुमार गौरव ने पांचवां स्थान हासिल किया है।
6. लखनऊ की सल्तनत परवीन ने छठा रैंक हासिल किया है।
7. सातवें नंबर पर मध्य प्रदेश की मोहसिना बानो हैं।
8. आठवां नंबर प्रयागराज की प्राजक्ता त्रिपाठी को मिला है।
9. आगरा की ऐश्वर्या दुबे नवें नंबर पर हैं।
10. दसवें नंबर पर गोंडा के संदीप कुमार तिवारी हैं।
यूपी पीसीएस 2022 मुख्य परीक्षा का परिणाम 9 फरवरी 2023 को घोषित किया गया था, जिसके बाद 1,071 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। आयोग द्वारा सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 20 फरवरी से 21 मार्च तक आयोजित किया गया, जिसमें 23 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications