प्रयागराज डेंगू मरीज मौत मामला: मोसम्बी का जूस नहीं खराब संरक्षित प्लेटलेट्स से गई थी जान, अधिकारियों ने बताया

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में बीते दिनों ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती एक डेंगू के मरीज की प्लेटलेट्स देने पर मौत हो गई थी। जिसके बाद मरीज के परिजनों ने आरोप लगाया था कि प्लेटलेट्स की जगह पर उसे मोसम्बी का जूस दिया गया था। इसकी वजह से उसकी मौत हो गई। इस मामले में संज्ञान लेते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने हॉस्पिटल को सील करने का आदेश दिया था। वहीं, प्लेटलेट्स के पैकेट को जांच के लिए भी भेज दिया गया था।

up platelets case

रिपोर्ट में हुआ खुलासा
अधिकारियों ने रिपोर्ट में पाया गया है कि मरीज की मौत 'खराब संरक्षित' प्लेटलेट्स देने की वजह से हुई थी। मामले के संबंध में जानकारी देते हुए प्रयागराज के जिला मजिस्ट्रेट संजय खत्री ने बुधवार को कहा कि मरीज को "खराब संरक्षित" प्लेटलेट्स का एक पैकेट दिया गया था। उसे मोसम्मी का जूस नहीं चढ़ाया गया था।

जानें पूरा मामला
प्रयागराज के ग्लोबल हॉस्पिटल में बीते दिनों डेंगू के मरीज प्रदीप पांडे को भर्ती कराया गया था। इस दौरान उसकी प्लेटलेट्स कम हो गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे प्लेटलेस्ट चढ़ाया। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद मरीज के परिजनों ने अस्पताल पर आरोप लगाते हुए कहा था कि मरीज को प्लेटलेट्स के बजाय मोमम्बी का जूस चढ़ाया गया, जिससे उसकी जान गई।

मामले में परिजनों ने अस्पताल के खिलाफ शासन से कार्रवाई की मांग की थी। मरीज के परिजनों ने प्लेटलेट्स का वीडियो भी बनाया था। जिसमें पीले रंग का लिक्विड पैकेट में नजर आ रहा था। हालांकि मरीज के परिजनों की मांग के बाद प्रशासन ने अस्पताल को सील कर दिया था। वहीं, अस्पताल की तरफ से सभी आरोपों को इनकार कर दिया और कहा कि मरीज को SRN अस्पताल से लाए गए प्लेटलेट्स को चढ़ाया गया था। साथ अस्पताल की तरफ से कहा गया उन्होंने मरीज के परिजनों की तरफ से लाए गए प्लेटलेट्स को चढ़ाया है। ऐसे में इसके लिए अस्पताल प्रबंधन जिम्मेदार नहीं है।

ये भी पढ़ें- Salman Khan की बिल्डिंग में मिला डेंगू का लार्वा, BMC ने किया दवाई का छिड़काव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+