गड्ढा मुक्त अभियान:CM योगी के अल्टीमेटम के बाद एक्शन में मंत्री जितिन प्रसाद,PWD कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
UP pothole free roads campaign: उत्तर प्रदेश में सड़कों की स्थिति सुधराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा मुक्त सड़कों का अभियान छेड़ा हुआ है। इस अभियान के जरिए सूबे की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के साथ-साथ प्रदेश में हो रहे सड़क हादसों पर अकुंश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में सीएम योगी ने 15 नवंबर तक इसके लिए संबंधित विभाग को अल्टीमेटम दिया है, जिसके चलते पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने बड़ा कदम उठाया है।

दरअसल, सीएम योगी योगी आदित्यनाथ ने 15 नवंबर तक राज्य की सड़कों को गड्ढा मुक्त सड़क बनाने के अभियान के तहत 6 अक्टूबर को एक हाई लेवल मीटिंग करने का आदेश दिया है। सीएम योगी के अल्टीमेटम के बाद पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने एक महीने के लिए विभाग के सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है। अधिकारियों को रोजाना स्टेट्स रिपोर्ट देने का भी निर्देश दिया है, जिसकी जानकारी यूपी लोक निर्माण विभाग ने साझा की है।
प्रदेश में सड़कों को 15 नवंबर तक गड्ढा मुक्त करने का बड़ा अभियान जारी है। ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश का भी असर देखने को मिल रही है। एक तरफ जहां सभी जिलों में की सड़कों का काम तेजी से हो रहा है तो 15 नवंबर तक की डेडलाइन के मद्देनजर लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद ने अब एक निर्देश जारी किए हैं, जिसके तहत विभागाध्यक्ष सहित सभी इंजीनियर्स की छुट्टियां रद्द कर दी गई है।
बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने 7 अक्टूबर को प्रदेशभर की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का निर्देश देने के साथ इस अभियान को 15 नवंबर तक का समय दिया था। ऐसे में सीएम योगी के निर्देश को सिर्फ 15 दिन बचे हैं, जिसको पूरा करने में पूरा विभाग जुटा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications