'आरक्षण नहीं तो दूसरा दरवाजा देखेंगे', UP चुनाव से पहले संजय निषाद ने BJP को दी चेतावनी, क्या कहा?

Sanjay Nishad: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज होने लगी है। सत्ता पक्ष और विपक्ष अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हैं। इसी बीच बीजेपी के एक सहयोगी दल के नेता ने ऐसा बयान दिया है, जिससे एनडीए के भीतर खींचतान की चर्चा शुरू हो गई है। मामला एक ऐसे समुदाय की लंबे समय से चली आ रही मांग से जुड़ा है, जिसे लेकर कई बार सरकार के सामने आवाज उठाई जा चुकी है।

अब इस मुद्दे पर सरकार में शामिल एक मंत्री ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने साफ कहा है कि उनके लिए अपने समाज का हित सबसे पहले है। इतना ही नहीं, उन्होंने भविष्य में दूसरे विकल्प तलाशने की बात भी कही है। हालांकि, अब मंत्री ने अपने बयान की वजह बताते हुए बीजेपी से अपनी मांग पर फैसला लेने को कहा है।

Sanjay Nishad

संजय निषाद ने बीजेपी को दी चेतावनी

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने आरक्षण के मुद्दे पर बीजेपी को कड़ा संदेश दिया है। दिल्ली में आयोजित पार्टी के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि अगर निषाद समाज के आरक्षण को लेकर फैसला नहीं हुआ, तो उनकी पार्टी दूसरा दरवाजा देख सकती है।

ये भी पढ़ें: कौन थे BJP के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना? 80 लोगों की भीड़ ने क्यों की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या?

उनके इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में चर्चा तेज हो गई। सवाल उठने लगे कि क्या विधानसभा चुनाव से पहले निषाद पार्टी बीजेपी से अलग होने की तैयारी कर रही है।

'समाज की वजह से आज इस मुकाम पर हूं'

एबीपी न्यूज से बातचीत में संजय निषाद ने अपने बयान की वजह समझाई। उन्होंने कहा कि वह आज जिस पद पर हैं, वह निषाद समाज के भरोसे और समर्थन की वजह से हैं। संजय निषाद ने कहा कि उनके लिए अपने समाज की आवाज उठाना जरूरी है। वह अपने लोगों के अधिकारों की बात करते रहेंगे, क्योंकि समाज ने उन पर भरोसा किया है। उन्होंने कहा कि निषाद समाज की वजह से ही उनकी पहचान और उनकी पार्टी का अस्तित्व है। ऐसे में वह समाज की मांगों को नजरअंदाज नहीं कर सकते।

'बच्चा रोएगा नहीं तो मां दूध कैसे पिलाएगी'

संजय निषाद ने अपनी बात समझाने के लिए मां और बच्चे का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि जब तक बच्चा रोता नहीं है, तब तक मां उसे दूध नहीं पिलाती। उनका कहना था कि अपनी परेशानी बताने और हक मांगने के लिए आवाज उठानी पड़ती है। इसी वजह से वह लगातार निषाद समाज के आरक्षण का मुद्दा उठा रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि माता-पिता की जिम्मेदारी बच्चे की जरूरतों को समझना और उसकी समस्याओं का समाधान करना है। इसी तरह सरकार को भी अपने सहयोगियों और समाज की मांगों पर ध्यान देना चाहिए।

बीजेपी छोड़ने के सवाल पर क्या बोले?

जब संजय निषाद से पूछा गया कि क्या वह बीजेपी का साथ छोड़कर किसी दूसरे दल के साथ जा सकते हैं, तो उन्होंने सीधे तौर पर गठबंधन छोड़ने की घोषणा नहीं की। उन्होंने कहा कि अगर बच्चे को दूध नहीं मिलेगा, तो उसे जिंदा रहने के लिए कुछ और करना पड़ेगा। संजय निषाद ने कहा कि फिलहाल उन्होंने अपनी बात बीजेपी के सामने रख दी है। इसके बाद समाज तय करेगा कि आगे क्या करना है।

उनके इस बयान को भविष्य में राजनीतिक विकल्प खुले रखने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, उन्होंने किसी दूसरे दल से बातचीत या नए गठबंधन की पुष्टि नहीं की है।

'हक मांग रहा हूं, भीख नहीं'

संजय निषाद ने कहा कि वह पेशे से वकील हैं और अपने समाज के अधिकारों की वकालत करना उनका काम है। उन्होंने कहा, 'मैं कोई भीख नहीं मांग रहा हूं।' उनका कहना था कि निषाद समाज को उसका अधिकार मिलना चाहिए।

उन्होंने दूसरे वर्गों को मिलने वाले आरक्षण का उदाहरण देते हुए सवाल उठाया कि जब अन्य समुदायों और महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गई है, तो निषाद समाज की मांग पर फैसला क्यों नहीं लिया जा रहा है।

दिल्ली और यूपी के निषादों का उठाया मुद्दा

संजय निषाद ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश में निषाद समाज की आरक्षण संबंधी स्थिति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में निषाद समाज के लोगों को अनुसूचित वर्ग में रखा जाता है, जबकि उत्तर प्रदेश में उनकी स्थिति अलग है। उनका सवाल था कि एक ही समाज के लोगों के साथ अलग-अलग राज्यों में ऐसा अंतर क्यों होना चाहिए।

उन्होंने बीजेपी से इस मुद्दे का समाधान निकालने की मांग की। संजय निषाद का कहना है कि सरकार को निषाद समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

'अब समाज तय करेगा आगे क्या करना है'

संजय निषाद ने कहा कि उन्होंने बीजेपी को अपनी बात स्पष्ट रूप से बता दी है। अब उन्हें उम्मीद है कि पार्टी इस मुद्दे पर ध्यान देगी और उचित फैसला लेगी। उन्होंने दोहराया कि उनके लिए निषाद समाज का हित सबसे महत्वपूर्ण है। अगर मांग पूरी नहीं होती है, तो आगे की रणनीति समाज की राय के आधार पर तय की जाएगी।

फिलहाल संजय निषाद ने एनडीए छोड़ने का कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया है। उन्होंने बीजेपी से निषाद समाज के आरक्षण की मांग पर फैसला लेने की बात कही है।

ये भी पढ़ें: CJP नेताओं को बड़ा झटका! सौरव दास-आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच के हवाले हुआ दूसरा केस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+