UP Politics: 'पुलिसवाले चुनाव हार चुके हैं', सपा प्रत्याशी की जीत के बाद MLA ने पुलिस पर कसा तंज, Video Viral
UP Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी अपनी दो परंपरागत सीटों को बचाने में सफल रही। सीसामऊ सीट पर समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार नसीम सोलंकी ने जीत दर्ज की। वहीं करहल में तेज प्रताप यादव के सिर पर भी जीत का सेहरा बंधा।
सीसामऊ में नसीम सोलंकी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को 8654 वोटों से चुनाव हार दिया। वहीं करहल विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने 14725 वोटों से जीत हासिल की। बसपा का दाम भी यहां फेल नजर आया।

चुनाव जीतने के बाद समाजवादी पार्टी के नेता भी पुलिस पर तंज कस रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो कानपुर जिले के सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र से सामने आया है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कार्यकर्ताओं के बीच मौजूद सपा विधायक पुलिसकर्मियों का मजाक उड़ा रहे हैं।
जीत के बाद जश्न मनाने पहुंचे थे सपा नेता
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो सीसामऊ विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नसीम सोलंकी की जीत के बाद का बताया जा रहा है। चुनाव जीतने के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेयी कार्यकर्ताओं के बीच जश्न मनाने पहुंचे थे।
इसी बीच पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी और उन्हें अपने बीच से बाहर जाने को कहा। इस दौरान सपा विधायक ने कहा कि आप इन्हें क्यों परेशान कर रहे हैं? इन्हें परेशान ना करें। आगे उन्होंने कहा कि बेचारे पुलिस वाले चुनाव हार चुके हैं, ऐसे में इन्हें ना परेशान किया जाए।
पुलिस प्रशासन और सरकारी सिस्टम लड़ रहा था चुनाव
मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि इस इस बार चुनाव भारतीय जनता पार्टी नहीं बल्कि पुलिस प्रशासन और सरकारी विभाग के अधिकारी लड़ रहे थे। पुलिस कर्मियों ने जनता के साथ जैसा व्यवहार किया था उसका जवाब जनता द्वारा दे दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अब भारतीय जनता पार्टी की हर हो जाने के बाद वह लोग भी हार चुके हैं। फिलहाल पुलिस कर्मियों की चुटकी लेते हुए सपा विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications