UP Politics News: 'बीजेपी के अंदर हैं विभीषण...', यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने क्यों कही ऐसी बात?
UP Politics News: निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने गोरखपुर में 'संवैधानिक अधिकार यात्रा' का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा में अंदरूनी खेमेबाजी करने वाले नेताओं पर निशाना साधा।
इस दौरान डॉ. संजय निषाद ने निषाद समाज के लोगों को आरक्षण के अधिकार के लिए जागने की अपील की। उन्होंने कहा कि एकता में बल होता है। कुछ विभीषण ऐसे हैं जो निषाद समाज के खिलाफ काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि वे लोग ऊपर जाकर कह रहे थे कि निषाद कहीं नहीं हैं। इस बात से निषाद समाज नाराज हो गया। जिसका खामियाजा भारतीय जनता पार्टी को पिछले लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ा।
तो 43 सीट नहीं हारती बीजेपी
उन्होंने कहा कि भाजपा में कुछ विभीषण नहीं होते, तो 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में यूपी की 43 सीट नहीं हारती। उन्होंने यह भी कहा कि निषाद समाज को आरक्षण मिलेगा। उनका प्रमाणिक दस्तावेज विपक्ष ने गायब कर दिया है।
2019 लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में गोरखपुर में साढ़े तीन लाख वोटों से हम लोगों ने जीत दर्ज की थी। 2018 में हम लोगों ने सांसद की सीट जीती थी। आज अंतर एक लाख वोटों का है। ऐसे में 2 लाख वोट कहां गए?
निषाद समाज के लोगों को किया आमंत्रित
डॉ. संजय निषाद ने 13 जनवरी को महाराणा संकल्प दिवस के अवसर पर निषाद समाज के लोगों को आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर लाखों की संख्या में लोग पूरे देश से आएंगे।
अनुसूचित जाति के हकदार हैं केवट, मझवार, मल्लाह
उन्होंने यह भी कहा कि केवट, मझवार, मल्लाह अनुसूचित जाति के हकदार हैं और अनुसूचित जाति की सूची में सूचीबद्ध हैं। उन्होंने निषाद समाज के लोगों को आरक्षण के अधिकार के लिए एकजुट होने की अपील की।
इस अवसर पर निषाद पार्टी के कई नेताओं ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि निषाद समाज के लोगों को आरक्षण के अधिकार के लिए एकजुट होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि निषाद पार्टी निषाद समाज के लोगों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications