UP Politics: अरविंद राजभर ने मांगी माफी, भड़के अखिलेश यादव ने किया ट्वीट, अब ओपी राजभर ने किया पलटवार

UP Politics: मऊ की घोसी लोकसभा सीट से एनडीए के प्रत्याशी अरविंद राजभर द्वारा भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं से माफी मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सवाल उठाया था।

अखिलेश यादव के ट्वीट किए जाने के बाद अब सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अरविंद राजभर के पिता ओमप्रकाश राजभर द्वारा अखिलेश यादव पर जुबानी हमला बोला गया है।

up-politics-arvind-rajbhar-apologized-angry-akhilesh-yadav-tweeted-now-op-rajbhar-retaliated

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अरविंद राजभर की लोकप्रियता से विपक्ष घबरा गया है इसलिए विपक्ष द्वारा अपवाह फैलाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी को चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी तक नहीं मिल रहे हैं।

गुरुवार को वायरल हुआ था वीडियो
दरअसल, यह पूरा मामला गुरुवार का है। गुरुवार को मऊ जनपद के घोसी लोकसभा अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन का आयोजन किया गया था।

इस सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। कार्यक्रम में घोसी लोकसभा से एनडीए के प्रत्याशी अरविंद राजभर भी मौजूद थे। इस दौरान डिप्टी सीएम को पता चला कि राजभर के पुराने बयानों से भाजपा के कार्यकर्ता नाराज हैं।

ऐसे में उन्होंने अरविंद राजभर को दंडवत करने को कहा और कार्यकर्ताओं तथा नेताओं से माफी भी मंगवाई। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों द्वारा तरह-तरह के कमेंट किए जाने लगे। इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार वीडियो को सोशल साइट एक्स पर शेयर किया।

जिस पर पलटवार करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने ट्वीट को अखिलेश यादव की नासमजी करार दिया। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि कई लोकसभा सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार लंबे समय से प्रचार कर रहे हैं लेकिन सपा को प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+