UP Politics: राजनीतिक लाभ के लिए जानबूझकर अधिकारियों के जरिए हिंसा भड़का रही है भाजपा- अखिलेश यादव

UP Politics: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए संभल में हुई हिंसा को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जानबूझकर अधिकारियों के माध्यम से हिंसा करवाई और मासूम लोगों पर अत्याचार किया।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव नेयह भी बताया कि संभल हिंसा होने के बाद जब वहां पर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल संभल जाना चाहता था, तो उन्हें रोका गया। जिससे यह सवाल उठता है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार क्या छिपाना चाहती है।

up politics akhilesh yadav bjp

अखिलेश यादव ने भाजपा को 'दरार वादी पार्टी' करार देते हुए कहा कि इनका इंसान के जीवन से कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा हृदयहीन पार्टी है, जो केवल अपने राजनीतिक हितों के लिए काम कर रही है। इनका समाज के विकास से कोई लेना-देना नहीं।

पेश की गई हिंसा की रिपोर्ट

इससे पहले, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने संभल हिंसा से संबंधित रिपोर्ट मीडिया के सामने रखी। उन्होंने आरोप लगाया कि संभल जनपद में मस्जिद का सर्वे कराने को लेकर जानबूझकर तनाव पैदा किया गया। दावा किया कि सर्वे करने वाली टीम में भाजपा के लोग शामिल थे।

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने यहां तक कहा कि सर्वे करने के दौरान शामिल भारतीय जनता पार्टी के लोगों और स्थानीय लोगों के बीच जब विवाद बढ़ा, तो पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल करने के बजाय सीधे गोली चलाई।

भ्रष्टाचार और अन्याय की सरकार

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार और अन्याय के दो पहियों पर चलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में जगह-जगह हिंसा करा रही है ताकि भ्रष्टाचार के मामलों को दबाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी अन्याय की सभी सीमाएं पार कर रहे हैं।

मिल्कीपुर उपचुनाव पर तंज

सपा अध्यक्ष ने मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि वहां सबसे साफसुथरा चुनाव होने जा रहा है और मीडिया को वहां जाकर स्थिति की जांच करनी चाहिए। पूर्व उपचुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रशासन की मदद से लोगों को वोट नहीं करने दिया गया था, जिससे चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+