यूपी पुलिस का खौफनाक चेहरा: ऑटोवाले को पहले निर्ममता से पीटा फिर सीने पर मारी लातें, देखें VIDEO

लखनऊ। योगी सरकार भले ही यूपी पुलिस की जितनी तारीफ कर लें लेकिन आए दिन कोई ना कोई ऐसा मामला जरूर सामने आ जाता है जो यूपी पुलिस की असल छवि धूमिल करने के लिए पर्याप्त रहता है। ताजा मामला लखनऊ से सामने आया है जहां कुछ पुलिसवालों ने एक ऑटो चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई इतनी बर्बर थी कि इसका वीडियो ने सोशल मीडिया तेजी से तैरने लगा। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामला सामने आने के बाद आनन-फानन में एसएसपी ने घटना की जांच सीओ अलीगंज को सौंप दी है। फिलहाल इस गुस्सैल सिपाही को तो सस्पेंड कर दिया गया है।

up policeman beats a auto driver very badly video goes viral

वीडियो हो रहा वायरल
जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी एक ऑटो चालक को पीटे जा रहे हैं। यह भी पता लगा है कि यह वायरल वीडियो बीते 22 अगस्त की रात जानकीपुरम इलाके के इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे का है। जहां ऑटो की टक्कर से किसी को चोट लग गई थी।

सीने पर पैर रख कर खड़ा हो गया सिपाही
इस टक्कर के बाद किसी स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंचे यूपी-100 के पुलिसकर्मियों ने ऑटो चालक की पहले जमकर पिटाई की फिर उसके सीने पर पैर तक रख दिया। वो ऑटो चालक पुलिसकर्मियों के आगे गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन न तो सिपाही के लात-घूंसे बंद हुए और न ही गालियां।

एसएसपी ने किया सस्पेंड
हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पीआरवी में तैनात पुलिस कर्मियों की पहचान हो गई है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसएसपी ने इस पूरे मामले की जांच सीओ अलीगंज को सौंपी दी है। फ़िलहाल इस गुस्सैल सिपाही को तो सस्पेंड कर ही दिया गया है। अब देखते हैं कि आगे इसके खिलाफ क्या कार्रवाई होती है? सवाल ये भी है कि वीडियो में दिख रहे अन्य पुलिस कर्मियों पर आखिर कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+