'गब्बर को मिली किस बात की सजा?', यूपी पुलिस ने 'शोले' फिल्म का Video ट्वीट कर दिया ये खास संदेश
Lucknow News, लखनऊ। 1975 में आई क्लासिक फिल्म 'शोले' का एक सीन उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया। इस सीन के जरिए यूपी पुलिस ने प्रदेश की जनता को एक संदेश देने की कोशिश की है। दरअसल, प्रदेश और देश में अभी कोरोना वायरस महामारी का खतरा अभी पूरी तहर से टला नहीं है। सरकार और प्रशासन लगातार लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं।

Recommended Video
इस क्रम में यूपी पुलिस ने कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए क्रिएटिव तरीका खोज निकाला है। बुधवार को अपने ट्विटर हैंडल से 'शोले' फिल्म के एक सीन का इस्तेमाल किया। वीडियो क्लीप ट्वीट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'गब्बर को मिली किस बात की सजा?' दरअसल, वीडियो में दिखाया गया है कि विलेन गब्बर सिंह (अभिनेता अमजद खान द्वारा निभाया गया) खुले में थूक रहा है। इस पर फिल्म के नायक बने ठाकुर (अभिनेता संजीव कुमार द्वारा निभाया गया) गब्बर का गला दबाकर उसे पकड़ लेते हैं।
वीडियो के आखिर में मेसेज लिखा है, सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से कोविड-19 के प्रसार का खतरा बढ़ सकता है। यह एक दंडनीय अपराध है। तो वहीं, यूपी पुलिस के इस वीडियो के आखिर में अपील की है, 'सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें, यूपी पुलिस द्वारा 'जान' हित में जारी'।
बता दें कि यूपी पुलिस की इस अनोखी पहल को काफी पसंद किया जा रहा है। अब तक 9 हजार से ज्यादा लाइक और 2.5 हजार से अधिक रीट्वीट मिल चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications