अमेठी: योगीराज में ये सिपाही फरियादियों से दबवाता है हाथ-पैर, देखिए वीडियो

वायरल हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है की वर्दी की धौंस जमाकर सिपाही पेड़ के नीचे अपने शरीर की मालिश करवा रहा है और दबंगई ऐसी की कोई भी उनके खिलाफ मुंह नहीं खोलता।

अमेठी। यूपी में योगी राज है तो अभी भी सरकारी विभाग के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों से लेकर वर्दीधारियों में पुरानी ठाठ बाकी है। ऐसे ही वर्दीधारियों में एक नाम है अमेठी के शुक्ल बाजार थाना में तैनात सिपाही संजय सिंह का। सोशल मीडिया पर इनके कारनामों का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें थाने पर आने वाले फरियादियों से वो अपने हाथ-पैर दबवा रहे हैं।

अमेठी: योगीराज में ये सिपाही फरियादियों से दबवाता है हाथ-पैर, देखिए वीडियो

देखिए VIDEO...

वायरल हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है की वर्दी की धौंस जमाकर सिपाही पेड़ के नीचे अपने शरीर की मालिश करवा रहा है। यही नहीं सिपाही संजय सिंह की दबंगई ऐसी है की उसके सामने कोई भी मुंह खोलने को तैयार नहीं होता। यहां तक की थाने पर कोई भी फरियादी आता है तो उसे पहले संजय सिंह की सेवा करनी पड़ती है। तब कही जाकर सिपाही साहब लोगों की फरियाद सुनते हैं।

अधिकारियों की धौंस दिखाकर चलाता है अपनी दुकान

बाजार शुक्ल में तैनात सिपाही की ये वायरल वीडियो देखकर आपको खुद पता चल जाएगा की यूपी की पुलिस क्या कर रही है। सिपाही महोदय के पास जो भी फरियादी आता है तो ये पहले उनसे सेवा करवाते हैं फिर इनकी फरियाद सुनते हैं। सिपाही संजय यहां 2015 से तैनात हैं और इस थाने पर अधिकारियों की धौंस दिखाकर अपनी दुकान चलाते हैं।

एसपी ने दिए जांच के आदेश

सिपाही द्वारा हाथ-पैर दबवाने का मामला सोशल मीडिया में आने के बाद एसपी अनीस अहमद अंसारी ने जांच के आदेश दिए हैं। एसपी की माने तो मामले को संज्ञान में लिया गया है और जांच की जाएगी की किस परिस्थितियों में हाथ-पैर दबवाए जा रहे थे। उन्होंने कहा कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+