VIDEO: योगी सरकार में पुलिस को हरारत, सुबह-सुबह दरोगा जी थाने में करवा रहे हैं मालिश

दरोगा जी की थकान उतरे तो न पीड़ितों की तकलीफ समझें! अभी तो खुद उनके शरीर में इतना दर्द है की थाने पहुंचकर पहले मालिश करवानी पड़ रही है...

गाजीपुर। योगीराज में पुलिस को हिदायत तो ये मिली है कि पीड़ितों की जल्द सुनवाई की जाए लेकिन पुलिस की हरारत उतरने का नाम ही नहीं लेती। दरोगा जी की थकान उतरे तो न पीड़ितों की तकलीफ समझें! अभी तो खुद उनके शरीर में इतना दर्द है की थाने पहुंचकर पहले मालिश करवानी पड़ रही है। एक तरफ सूबे के युवा मुख्यमंत्री थानों में जाकर आने वाले फरियादियों की व्यवस्था की जांच पड़ताल कर रहे है तो यूपी पुलिस को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। ताजा मामला कोतवाली सैदपुर का है जहां दरोगा अखिलेश त्रिपाठी जनसमस्या से ज्यादा अपनी सेवा में मशगूल दिखाई नजर आ रहे हैं।

योगी सरकार में पुलिस को हरारत, सुबह-सुबह दरोगा जी थाने में करवा रहे हैं मालिश

देखिए VIDEO...

थकी पुलिस क्या सुनेगी फरियाद?

कोतवाल साहब की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। दरअसल इस वीडियो में दरोगा जी जन समस्‍याएं सुनते हुए अपनी मालिश कराते हुए नजर आ रहे हैं। सैदपुर कोतवाल अखिलेश त्रिपाठी के इस विडियो में एक तरफ लोग फरियाद कर रहे हैं तो दूसरी ओर मालिश चल रही है। थाने में जनसमस्‍याओं को सुनते हुए मालिश कराने का ये वीडियो बीते 24 अप्रैल का बताया जा रहा है। फिलहाल दरोगा जी की ये हरकत योगी की हनक और कानून का मजाक उड़ाने के लिए काफी है।

गिर रही पुलिस की साख, महकमा साधे हुए है चुप्पी

जिले के वरिष्‍ठ समाजसेवी ब्रजभूषण दुबे ने कहा कि वर्दीधारियों की ऐसी हरकतें समाज में उनकी साख गिराने वाली है, पुलिस अधिकारी ने वर्दी को कलंकित किया है। कोई समस्‍या लेकर आया था तो उससे ये मालिश करवाना रिश्वत लेने जैसा है। इस पर तत्‍काल कार्रवाई होनी चाहिए। वैसे इस वीडियों के बारे में विभाग ने चुप्‍पी साध रखी है लेकिन वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। सभी दरोगा जी की इस हरकत पर पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा कर रहे हैं।

दरोगा जी को तो याद भी नहीं

वीडियो वायरल होने के बाद जब OneIndia ने दरोगा जी से बात करनी चाही तो वो इस वीडियो से अनजान बन गए। पूरे स्टाफ के साथ मालिश करवाने वाले दरोगा जी की थकान ऐसे दूर हुई की उन्हें अब कुछ भी याद नहीं।

{promotion-urls}

देखिए सुशांत-कीर्ति की ऑफ-सेट फोटोज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+