गाय को बचाने के लिए यूपी पुलिस की जीप ने 2 साल की बच्ची समेत चार को कुचला, महिला की मौत
उषा देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन दूसरे घायलों को जिला अस्पताल में भर्ची कराया गया है।
बलरामपुर। उत्तरप्रदेश के बलरामपुर में पुलिस जीप के ड्राइवर ने सामने आई गाय को बचाने के लिए चार लोगों को कुचल दिया। इसमें एक 60 साल की महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। दुर्घटना क्षेत्र के हर्रिया टाउनशिप इलाके में हुई।

बलरामपुर के हर्रिया में 60 वर्षीय उषा देवी अपने दो और चार साल की दो पोतियों के साथ जा रही थी। इसी दौरान पुलिस की डायल 100 नंबर की जीप वहां से गुजरी, जिसके ड्राइवर ने सामने आई एक गाय को बचाने के अचनाक जीप को साइड की तरफ मोड दिया। जिससे उषा और उनकी दो पोतियां व एक अन्य पर इसकी चपेट में आ गए। उषा देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन दूसरे घायलों को जिला अस्पताल में भर्ची कराया गया है।
पुलिस ने जीप ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों के दुर्घटना का शिकार होने से परिवार में मातम पसरा है। घायल दो और चार साल की बच्चियां अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications