यूपी: BJP विधायक अनुराग सिंह धोखाधड़ी के केस में फंसे, FIR
बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह के बेटे और मिजार्पुर के चुनार से बीजेपी विधायक अनुराग सिंह नई मुश्किल में फंस गए हैं।
मिर्जापुर। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह के बेटे और मिजार्पुर के चुनार से बीजेपी विधायक अनुराग सिंह नई मुश्किल में फंस गए हैं। अनुराग सिंह पर गबन, आपराधिक षडयंत्र सहित अन्य धाराओं केस दर्ज किया गया है। राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाने में अनुराग सिंह के साथ दो अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

एएसपी उत्तरी अनुराग वत्स ने जानकारी देते हुए बताया कि यह केस विजिलेंस ने दर्ज कराया है। इसमें विधायक अनुराग सिंह, पंकज कुमार और सुधीर शर्मा का नाम शामिल है। वत्स ने बताया कि ओपी चौधरी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, लखनऊ पर विजिलेंस की जांच चल रही है। इस संबंध में गुरुवारको विभाग ने एफआईआर दर्ज कराई है।
अनुराग सिंह का विवादों से पहले भी नाता रहा है। आरोप है कि अनुराग ने अपने ससुर ओपी चौधरी के देहांत के बाद उनके अस्पताल पर कब्जा कर लिया। पीजीआई थाने में अनुराग सिंह, पंकज कुमार और सुधीर शर्मा के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। इसमें अनुराग सिंह ओपी चौधरी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के चेयरमैन हैं। वहीं पंकज कुमार और सुधीर शर्मा एकाउंटेंट के पद पर काम करते हैं। इनके तीनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 409, 120 B के तहत केस दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications