VIDEO: पूछताछ में ही पुलिस ने शुरू कर दी पटका-पटकी, राहगीरों ने बना लिया LIVE वीडियो
उत्तर प्रदेश पुलिस की गुंडई आए दिन सरेराह देखने को मिलती है। ऐसा ही एक नजारा यूपी के मऊ जिले के घोसी कोतवाली जिले में देखने को मिली जब यूपी पुलिस के दो जवानों ने एक साइकिल सवार को सरेराह सड़कों पर लिटाकर पटखनी देखा गया पर जो इससे महत्वपूर्ण बात है
मऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की गुंडई आए दिन सरेराह देखने को मिलती है। ऐसा ही एक नजारा यूपी के मऊ जिले के घोसी कोतवाली जिले में देखने को मिली जब यूपी पुलिस के दो जवानों ने एक साइकिल सवार को सरेराह सड़कों पर लिटाकर पटखनी देखा गया पर जो इससे महत्वपूर्ण बात है वो ये की पुलिस वालों ने खुद ही इस शख्स पर आरोप लगाया कि ये पुलिस वालों पर टूट पड़ा था। दरअसल इस शख्स पर ये आरोप है कि ये जिले में अवैध शराब का कारोबार चलता है, जिसकी जांच करने के लिए पुलिस टीम छापेमारी करने जा ही रही थी कि रास्ते में आरोपी को देख पूछताछ छोड़ पिटाई शुरू कर दी गई और फिर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन करवाई किए जाने पर मीडिया के कैमरे से दूरी बना रखी थी।

राहगीरों ने बना लिया लाइव वीडियो
दरअसल पूरा मामला मऊ के घोसी कोतवाली के जामडीह अम्बरपुर गांव का है। जहां गांव के रहने वाले एक शख्स के ऊपर अवैध शराब बेचने के आरोप की शिकायत मिलने पर घोसी कोतवाली पुलिस आरोपी की दबिश देने उसके घर जा रही थी कि रास्ते में पुलिस और आरोपी शख्स का सामना हो गया। जिसको देखकर पुलिस वाले बगैर जांच उस शख्स के ऊपर टूट पड़े। मानो उस शख्स ने भारत पाकिस्तान का बॉर्डर क्रॉस कर लिया हो और वो आतंकवादी हो।
फिर क्या उस शख्स को पुलिस वालों ने पटका-पटकी और ताबड़तोड़ लाठियों, लात घूसों से धुनाई करना शुरू कर दिया। जिसको देखकर सड़क के किनारे के आसपास से होकर गुजरने वाले राहगीरों ने पुलिस वालों की ये कार्रवाई, मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। पुलिस ने आरोपी गुलेल राजभर नाम के युवक के घर की जांच भी नहीं की। आरोप सही या फिर गलत बगैर किसी तफ्तीश के उस शख्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। हालाकि इस मामले में पुलिस के आलाधिकारी कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे है।












Click it and Unblock the Notifications