Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP Police Recruitment: यूपी पुलिस में SI, सिपाही, जेल वार्डर समेत कई पदों पर भर्ती, जल्द करें तैयारी

UP Police recruitment 2025: उत्तर प्रदेश में पुलिस सेवा में नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। योगी सरकार जल्द ही 28,138 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए अप्रैल के अंत तक अधिसूचना जारी होने की उम्मीद है।

पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सिपाही, दरोगा, जेल वार्डर, कंप्यूटर ऑपरेटर, रेडियो सहायक परिचालक और अन्य पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया तेज कर दी है। पुलिस मुख्यालय से इन पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है। जल्द ही लिखित परीक्षा की तारीख भी घोषित की जाएगी।

up-police-bharti-2025-28138-vacancies

भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष राजीव कृष्ण ने बताया कि पुलिस विभाग में सिपाही स्तर के विभिन्न पदों पर कुल 19,220 भर्तियां की जाएंगी। इनमें सिपाही पीएसी के 9,837, विशेष सुरक्षा बल के 1,341, महिला सिपाही पीएसी के 2,282, नागरिक पुलिस के 3,245 और घुड़सवार पुलिस के 71 पद शामिल हैं।

इसके अलावा उप निरीक्षक (SI) के 4,543 पदों पर भी भर्ती होगी। इनमें 4,242 पद नागरिक पुलिस, 106 महिला उप निरीक्षक, प्लाटून कमांडर के 135 और विशेष सुरक्षा बल के 60 पद शामिल हैं।

जेल वार्डर और अन्य पदों पर भी भर्ती

यूपी कारागार विभाग में जेल वार्डर के 2,833 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A के 1,153, लेखा एवं गोपनीय सहायक के 345 और रेडियो सहायक परिचालक के 44 पदों पर भी सीधी भर्ती होगी। भर्ती बोर्ड जल्द ही विज्ञप्ति जारी करेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही संकेत दे चुके हैं कि पुलिस विभाग में 30,000 नई भर्तियां जल्द की जाएंगी। भर्ती प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने की तैयारी चल रही है।

महिला पीएसी वाहिनी के लिए भी भर्तियां

उत्तर प्रदेश में तीन नई महिला पीएसी वाहिनियों का गठन किया गया है। लखनऊ में ऊदा देवी महिला वाहिनी, बदायूं में वीरांगना अवंती बाई महिला वाहिनी और गोरखपुर में वीरांगना झलकारी बाई महिला वाहिनी की स्थापना हो चुकी है। अब इन वाहिनियों के लिए महिला सिपाहियों की भर्ती भी की जाएगी।

यूपी पुलिस में कुशल खिलाड़ियों को भी मौका मिलेगा। उप निरीक्षक के 91, आरक्षी नागरिक पुलिस के 372 और आरक्षी पीएसी के 174 पदों पर खिलाड़ियों की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। अप्रैल के तीसरे सप्ताह से खेल कौशल परीक्षण शुरू हो सकता है।

भर्ती से जुड़ी सभी जानकारियां यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपडेट की जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करने की सलाह दी गई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+