VIDEO: गाय विवाद सुलझाने गई यूपी पुलिस की छीनी गई बंदूक, महिलाओं ने पीटकर बना लिया बंधक
अपने हथियार की रक्षा करने में असमर्थ यूपी पुलिस यहां तक कहती सुनी गई कि जो चाहे वो कर लो! वर्दी चढ़ाए दरोगा और सिपाही पिटते रहे और बंधक तक बना लिए गए।
झांसी। यूपी पुलिस की कई खबरें आपने सुनी और पढ़ी होंगी लेकिन एक खबर ना सिर्फ यूपी पुलिस की पोल खोल रही है बल्कि उनके कार्यप्रणाली पर भी कई सवाल खड़े कर रही है। पिछले दिनों की एक घटना सूबे में चर्चा का विषय बन गई है। बता दें कि झांसी से 90 किलोमीटर दूर टेहरौली गांव के एक विवाद में पुलिस ना सिर्फ पीटी गई बल्कि बंधक बना ली गई और तो और पुलिस की बंदूक भी स्थानीय लोगों ने छीन ली। अपने हथियार की रक्षा करने में असमर्थ यूपी पुलिस यहां तक कहती सुनी गई कि जो चाहे वो कर लो! दरअसल पूरा मामला ये है कि टेहरौली गांव में बाबूलाल ने एक शिकायत की, जिसमें उसने गांव के ही सुरेश सिंह राजपूत पर ये आरोप लगाए कि उसने उसकी गाय बांध ली है। इस विवाद को सुलझाने गांव पहुंची पुलिस खुद ही उलझ गई। मामले की जानकारी लेने सब इंस्पेक्टर दुर्गा प्रसाद और एक सिपाही गांव में पहुंचे तो पीड़ितों से उनकी कहासुनी होने लगी। एक स्थानीय युवक ने इस पर पुलिस की बंदूक ही छीन ली। देखते-देखते महिलाओं समेत गांव के कई लोगों ने दरोगा और सिपाही दोनों की जमकर पिटाई कर डाली। बंधक बने दोनों पुलिस वालों को छुड़ाने की खातिर भारी पुलिस बल भेजी गई तब जाकर दोनों पुलिस वाले लोगों के चंगुल से बच पाए। इसके बाद मामले पर संज्ञान लेते हुए 100 गांव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications