UPPCS Exam: यूपी पीसीएस प्री परीक्षा आज, 5 लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल, यह गलती पड़ सकती है भारी
UPPCS Exam Latest News In Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा रविवार को आयोजित होगी। लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित इस परीक्षा में 576154 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस परीक्षा के लिए प्रदेश के 75 जिलों में 1331 केंद्र बनाए गए हैं। इसके साथ ही प्रशासन ने अभ्यर्थियों से कई अपील की है।
परीक्षा दो सत्रों में सुबह 9:30 से 11:30 बजे व दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक होगी। पहले सत्र में सामान्य अध्ययन व दूसरे सत्र में सीसैट का पेपर होगा। पीसीएस के 220 पदों पर भर्ती के लिए 576154 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा में पेपर लीक के बाद यूपीपीएससी की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित परीक्षा होने जा रही है।

UP News: बेहतर शिक्षा पाने का मौका! गरीब बच्चों को सुविधा देगी योगी सरकार, यह है आवेदन की अंतिम तिथि
सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। अनुचित साधनों का प्रयोग करना, नकल करना या कराना, प्रश्नपत्र का प्रतिरूपण करना या प्रकट करना अथवा प्रकट करने की सजिश करना आदि कृत्य अपराध की श्रेणी में आते हैं। उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुसूचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 के तहत ऐसे प्रकरणों में एक करोड़ तक का जुर्माना व आजीवन कारावास की सजा, दोनों हो सकती है। यदि नकल सामग्री पकड़ी जाती है तो अभ्यर्थी को परीक्षा विशेष या आगामी परीक्षाओं व चयन से डिबार किया जा सकता है.












Click it and Unblock the Notifications