UP Panchayat Chunav: मतदाता सूची में मिले एक करोड़ से ज्यादा संदिग्ध वोटर, अब निर्वाचन आयोग करेगा यह काम
UP Panchayat Chunav Latest News Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में कुछ माह बाद पंचायत चुनाव होने वाले हैं। राज्य निर्वाचन आयोग अभी से तैयारियों में जुट गया है। पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में एक दो नहीं बल्कि एक करोड़ से ज्यादा संदिग्ध मतदाता मिले हैं। इन सभी का सत्यापन किया जाएगा।
राज्य निर्वाचन आयोग की शुरुआती जांच में सामने आया है कि एक करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम, जाति के नाम, पते, लिंग, उम्र में काफी में अंतर है। इस गड़बड़ी का पता आयोग ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से लगाया है। इसकी मदद से जो आंकड़े सामने आए हैं वह हैरान करने वाले हैं। आयोग ने जिले के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मतदाता सूची का तत्काल सत्यापन कराएं जाए।

अधिकारियों ने इसकी गंभीरता को समझते हुए तत्काल बीएलओ निर्देशित किया है कि वे घर-घर जाकर सूची में शामिल मतदाताओं का सत्यापन करें।
राज्य निर्वाचन आयुक्त राज प्रताप सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इस चुनाव में फेश रिकाग्निशन सिस्टम और एआइ का इस्तेमाल किया जाएगा। फर्जी मतदाताओं की पहचान कर उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मतदाता सूची के निरीक्षण में एक करोड़ से अधिक मतदाता संदिग्ध मिले हैं। इनका सत्यापन कराया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications