UP Nikay Chunav Result: 2024 से पहले मुस्लिम समुदाय में पैठ बनाने के अपने गेमप्लान में कामयाब हुई बीजेपी?
UP Nikay Chunav Result आने के बाद बीजेपी अंदरखाने काफी खुश है। बीजेपी ने यूपी निकाय चुनाव में 395 मुस्लिम को टिकट दिया था जिसमें 61 उम्मीदवार जीतने में कामयाब रहे हैं।

17 municipal corporations in UP: उत्तर प्रदेश में सम्पन्न हुए निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) ने 2024 से पहले मुस्लिम समुदाय में अपनी पैठ बनाने के लिए 395 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देने का दांव खेला था। निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद बीजेपी अंदरखाने इस बात की खुशी मना रही है कि उसका यह गेमप्लान सही साबित हुआ। राज्य चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक इनमें से 61 उम्मीदवार विजेता बनने में कामयाब रहे हैं जिसमें पांच नगर पालिका परिषद (एनपीपी) के अध्यक्ष, 32 नगर पंचायत (एनपी) के अध्यक्ष, 80 नगरसेवक और एनपीपी और एनपी के 278 सदस्य शामिल हैं।
बीजेपी के 61 मुस्लिम उम्मीदवार जीते
निकाय चुनाव में हालांकि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद को जीतने में कामयाब नहीं हुए लेकिन भाजपा ने पांच एनपी अध्यक्ष सीटें, दो पार्षद (लखनऊ और गोरखपुर में एक-एक) और एनपीपी और एनपी के मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में 61 सदस्य जीते। यह देखते हुए कि एनपी और एनपीपी सदस्य सीटों पर पार्टी की सफलता दर, जहां निर्दलीयों का प्रभुत्व है क्रमशः 25% और 19% रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का माना है कि 15% बीजेपी मुस्लिम उम्मीदवारों की जीत बीजेपी के लिए एक अच्छी शुरुआत हो सकती है।
यूपी बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रमुख कुंवर बासित अली इस परिणाम से काफी उत्साहित हैं। वह कहते हैं कि,
पार्टी भविष्य में भी मुस्लिम समुदाय तक पहुंचने का लगातार प्रयास करती रहेगी। समुदाय धीरे-धीरे भाजपा के लिए अपना समर्थन दिखा रहा है। मोदी सरकार और योगी सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से समुदाय को काफी लाभ हुआ है।
कई मुस्लिम बहुल इलाकों में दूसरे नंबर पर रही बीजेपी
हालांकि बीजेपी ने रामपुर, टांडा (दोनों रामपुर में), अफजलगढ़ (बिजनौर), मुबारकपुर (आजमगढ़) और ककराला (बदायूं) में एनपीपी अध्यक्ष सीटें खो दीं। रामपुर में उसके उम्मीदवार मुसर्रत मुजीब आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार सना खानम से 11,000 मतों से हार गए। टांडा में भी ऐसा ही हुआ था जहां भाजपा उम्मीदवार महनाज जहां की जमानत जब्त हो गई थी। निर्दलीय साहिबा सरफराज विजेता रहीं।
आजमगढ़ में भी बीजेपी की मुस्लिम प्रत्याशी को मिली हार
इसी तरह बिजनौर के अफजलगढ़ एनपीपी में भाजपा प्रत्याशी खतीजा खातून निर्दलीय प्रत्याशी तबस्सुम से हार गईं। आजमगढ़ के मुबारकपुर एनपीपी में भाजपा उम्मीदवार तमन्ना बानो का भी वही हश्र हुआ और वह निर्दलीय उम्मीदवार सबा शमीम से हार गईं। बदायूं के ककराला एनपीपी में भाजपा प्रत्याशी मरगोब अहमद खान निर्दलीय इंतेखाब से हार गए।
बरेली और सहारनुपर में बीजेपी जीती
बीजेपी ने जिन पांच एनपी अध्यक्ष सीटों पर जीत हासिल की उनमें बरेली का धौरा टांडा भी शामिल है, जहां भगवा पार्टी के उम्मीदवार नदीम-उल-हसन ने समाजवादी पार्टी के वकील अहमद को लगभग 1,000 मतों के अंतर से हराया। इसी तरह सहारनपुर के सुल्तानपुर चिलकाना नप में भाजपा प्रत्याशी फूल बानो ने बसपा के अकबर को हराया।
मुरादाबाद और हरदोई में भी जीती
सिरसी में भाजपा प्रत्याशी कौसर अब्बास ने बसपा के मोहम्मद वसीम को हराया। सपा प्रत्याशी मुसाहिब हुसैन नकवी चौथे स्थान पर रहे। इसी तरह मुरादाबाद जिले के भोजपुर नप में भाजपा की फरखंडा जबी ने सपा की मोहसिना को पटखनी दी। हरदोई के गोपामऊ एनपी में भाजपा प्रत्याशी वली मोहम्मद ने निर्दलीय नौशाद को 55 मतों के बहुत कम अंतर से हराया।
लखनऊ-गोरखपुर में मुस्लिम उम्मीदवार जीते
भाजपा के दो मुस्लिम पार्षद जिन्होंने जीत दर्ज की है उसमें लखनऊ के हुसैनाबाद वार्ड से जीते लुबना अली खान और सीएम योगी आदित्यनाथ के राजनीतिक क्षेत्र गोरखपुर के नवगठित बाबा गंभीरनाथ नगर से जीते हकीकुन निशा शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications