UP Nikay Chunav Result: कर्नाटक में भाजपा के लिए बुरी खबर के बीच, यूपी में योगी आदित्यनाथ की लहर

UP Nikay Chunav Result: उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत मिलती नजर आ रही है। योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में भाजपा बड़ी जीत की ओर आगे बढ़ रही है।

yogi adityanath

UP Nikay Chunav Result 2023: भारतीय जनता पार्टी के लिए आज का दिन कहीं खुशी-कहीं गम है। कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी को बुरी हार का मुंह देखना पड़ा है, यहां कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। हालांकि उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर जरूर आई है।

40 से अधिक जनसभाओं को किया संबोधित
उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने डटकर चुनाव लड़ा, अहम बात यह है कि इस चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमकर चुनाव प्रचार किया और 40 से अधिक जनसभाओं को संबोधित किया। योगी आदित्याथ की इन रैलियों का असर चुनाव में देखने को मिल रहा है।

योगी आदित्यनाथ की लहर
उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के नतीजे जिस तरह से सामने आ रहे हैं उसमे साफ तौर पर योगी आदित्यनाथ की लहर नजर आ रही है। नगर पालिका अध्यक्ष, मेयर पद का चुनाव हो या फिर पार्षद का चुनाव सभी में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत मिली है।

नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव
यूपी नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव की बात करें तो कुल 199 सीटों पर हुए मतदान में भारतीय जनता पार्टी 91 सीटों पर जीतती नजर आ रही है। जबकि सपा के खाते में 36, कांग्रेस के खाते में 5, बसपा के खाते में 21 और अन्य के खाते में 46 सीटें जाती नजर आ रही हैं।

यूपी मेयर चुनाव
प्रदेश में कुल 17 मेयर सीटों पर मतदान हुआ था। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी लगभग सूपड़ा साफ करती नजर आ रही है। भाजपा के खाते में 17 में से 16 सीटें जाती दिख रही हैं। वहीं बसपा के खाते में सिर्फ एक। कांग्रेस, सपा की बात करें तो इनका खाता तक नहीं खुलता दिख रहा है।

नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव
नगर पंचायत के अध्यक्ष के चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन जबरदस्त नजर आ रहा है। कुल 544 सीटों में से 410 सीटों का जो रुझान सामने आया है उसके अनुसार भाजपा को 154 सीटों पर जीत मिलती नजर आ रही है। जबकि सपा को 73, बसपा को 37, कांग्रेस को 6 और अन्य को 140 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+