UP Nikay Chunav 2023: OBC आरक्षण पर आयोग की रिपोर्ट को मिली मंजूरी, जल्द चुनाव की तारीखों का ऐलान

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश मेंओबीसी आयोग की 350 पेज की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश की जाएगी। साथ ही जल्द ही चुनावों की तारीख भी घोषणा भी की जाएगी।

UP Nikay Chunav 2023

नगर निकाय चुनाव को लेकर गठित ओबीसी आयोग की सिफारिशों को योगी कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान कर दी है। मंत्रीपरिषद् की बैठक के बाद सरकार ने इसे मंजूरी देने का फैसला लिया। प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने मीडिया को इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि निकाय चुनाव को लेकर पांच दिसंबर को अधिसूचना जारी हुई थी। इसके बाद कुछ याचिकाएं हाईकोर्ट में दाखिल की गईं, जिस पर न्यायालय ने आरक्षण की प्रक्रिया को समर्पित आयोग बनाकर जांचने के आदेश दिए थे।

सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी मिलते ही होगा चुनाव का ऐलान
मंत्री एके शर्मा ने कहा कि चूंकि राज्य सरकार इस मामले में सुप्रीम कोर्ट भी गई थी। मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है और इसपर अगली सुनवाई आगामी 11 अप्रैल को होनी है। आयोग की दी गई रिपोर्ट को सरकार की ओर से अगले UP Nikay Chunav 2023: दो दिन के अंदर सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट इसके बाद जो निर्देश देगा उसी अनुसार हम आगे बढ़ेंगे और चुनाव की तारीखों का ऐलान करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निकाय चुनाव में ओबीसी वर्ग को सम्पूर्ण रिजर्वेशन देने के लिए पहले भी प्रतिबद्ध थी और आगे भी इसमें कोई दिक्कत होती नहीं दिख रही है।

योगी सरकार ने अप्रैल-मई में चुनाव कराने के संकेत दिए
बता दें कि योगी सरकार ने पहले ही अप्रैल-मई में चुनाव कराने के संकेत दिए हैं। लिहाजा आयोग ने मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

वोटर लिस्ट आज जारी होगी
उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव की वोटर लिस्ट आज जारी होगी। पात्र मतदाता जिनका नाम सूची में नहीं है या जो सूची से अपना नाम बदलना/हटाना चाहते हैं, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्हें 11 मार्च से 17 मार्च तक आधिकारिक वेबसाइट www.sec.uo.nic.in पर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। ऐसे मतदाता बूथों पर भी फॉर्म जमा करा सकते हैं। 18 से 22 मार्च तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद 23 से 31 मार्च तक पूरक पांडुलिपियां तैयार की जाएगी। उन्हें पूरक सूची में समाहित किया जाएगा। एक अप्रैल को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+