UP Nikay Chunav 2023: सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में डाला अपना वोट
UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह गोरखपुर में निकाय चुनाव में अपना वोट डाला। मुख्यमंत्री ने पार्षद और महापौर प्रत्याशी के लिए अपना वोट डाला।

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश में आज निकाय चुनाव का पहला चरण शुरू हो गया है। पहले चरण की वोटिंग आज सुबह 7 बजे शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मुख्यमंत्री सुबह-सुबह ही वोटिंग करने के लिए पहुंच गए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के वार्ड संख्या 797 पर अपना वोट दिया। वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया का अभिवादन स्वीकार किया। बता दें कि आज पहले चरण में 37 जिलों में मतदान हो रहा है।
यूपी निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अपील की है कि अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके लिखा यह आपका अधिकार भी है और कर्तव्य भी।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके लिखा, उत्तर प्रदेश के नगर निकाय के प्रथम चरण के चुनाव में आज 37 जनपदों में प्रातः 07 बजे से मतदान होना है।
नगर निकाय चुनाव-2023 नगरीय क्षेत्र के विकास एवं इसकी बुनियादी सुविधाओं के साथ ही प्रदेश के बारे में देश और दुनिया की धारणा को बदलने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।
सकारात्मक सोच की डबल इंजन सरकार का सहयोग करने वाले नगर निकाय के चुनाव में अपना मतदान अवश्य करें।
याद रखिए, मतदान आपका अधिकार भी है और कर्तव्य भी।
बता दें कि पहले चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे शुरू हो गया है, यह शाम 5 बजे तक चलेगा। आज लखनऊ, रायबरेली, प्रयागराज,गोरखपुर, वाराणसी सहित 13 जिलों में मतदान हो रहा है। जिसमे 2.40 करोड़ मतदाता हिस्सा लेंगे।
लोग पार्षद और मेयर के लिए अलग-अलग अपना मतदान कर रहे हैं। कुछ जगहों पर ईवीएम में खराबी की खबर सामने आरही है। खनऊ में गोमतीनगर स्थित सेंट जन बोस्को में ईवीएम मशीन खराब हो गई है, जिसे ठीक कराया जा रहा है। सीतापुर में भी ईवीएम मशीन में खराबी की सूचना सामने आई है। चुनाव के नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications