UP Nikay Chunav: निकाय चुनाव में शानदार जीत के बाद पीएम मोदी से मिले भूपेंद्र चौधरी, दिया फीडबैक
BJP State President Bhupendra Chaudhary ने पीएम नरेंद्र मोदी से मंगलवार को दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की। माना जा रहा है कि निकाय चुनाव में मिली जीत के बाद उन्होंने यूपी के राजनीतिक हालात की जानकारी पीएम को दी है।

BJP State President Bhupendra Chaudhary: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव सम्पन्न हो चुका है। बीजेपी ने निकाय चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए नगर निगम की सभी 17 सीटों पर कब्जा जमाया है। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के चीफ भूपेंद्र चौधरी के लिए भी निकाय चुनाव किसी परीक्षा से कम नहीं था। इस जीत में हालांकि अहम योगदान सीएम योगी का भी है लेकिन बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के लिए बड़ी चुनौती थी। कुछ महीने पहले ही उन्हें संगठन की जिम्मेदारी दी गई थी जिसपर खरा उतरना जरूरी था।
भूपेंद्र चौधरी ने दिल्ली में की पीएम मोदी से मुलाकात
बीजेपी के सूत्रों के मुताबिक निकाय चुनव में मिली शानदार जीत के बाद भूपेंद्र चोधरी ने मंगलवार को दिल्ली जाकर पीएम मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। यह मुलाकात करीब एक घंटे चली। इस दौरान उन्होंने निकाय चुनाव में मिली सफलता का फीडबैक भी दिया और आगे आने वाली चुनौतियों को लेकर उनका मागदर्शन प्राप्त किया। भूपेंद्र ने पीएम मोदी से ऐसे समय में मुलाकात की है जब बीजपी को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी को करारी हार मिली है।
ट्वीट कर भूपेंद्र चौधरी ने दी मुलाकात की जानकारी
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद यूपी चीफ भूपेंद्र चौधरी ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी। भूपेंद्र ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर लिखा, मेरे एवं करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, नव भारत के शिल्पकार, जनसेवा एवं ग़रीब कल्याण के लिए समर्पित आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।
2024 से पहले बीजेपी के लिए अहम था निकाय चुनाव
दरअसल भूपेंद्र चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यूपी में कई उपचुनाव भी हुए। इनमें कुछ लोकसभा के उपुचनाव हुए तो कुछ विधानसभा के उपचुनाव थे। उपचुनाव में सबसे ज्यादा फजीहत भूपेंद्र चौधरी की उनके अपने क्षेत्र खतौली में हुई। यहां सपा-आरएलडी गठबंधन ने मिलकर बीजेपी को मात दे दी थी। बीजेपी की यह सीट हाथ से जाने के बाद ये आरोप लग रहे थे कि जाट समुदाय का प्रदेश होने के बाद भी जाट बाहुल्य सीट बीजेपी कैसे हार गई।












Click it and Unblock the Notifications