UP Nikay Chunav 2023: CM Yogi ने संभाली Ayodhya की कमान, BJP को सता रहा हार का डर?

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के अंतिम चरण का मतदान 11 मई को होना है। इस चुनाव के दौरान बीजेपी की प्रतिष्ठा अयोध्या सीट पर टिकी हुई है।

योगी आदित्यनाथ

Urban Local Body Elections in Ayodhya: उत्तर प्रदेश में अयोध्या की मेयर सीट पर दूसरे चरण के तहत 11 मई को मतदान होना है। हालांकि अयोध्या में जिस तरह से समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच टक्कर दिख रही है उसने बीजेपी के नेतृत्व की चिंता बढ़ा दी है। यही वजह है कि सीएम योगी को दूसरी बार अयोध्या में प्रचार के लिए जाना की जरूरत पड़ गई । अयोध्या में संभावित परिणामों को लेकर बीजेपी अंदरखाने काफी डरी हुई है इसलिए उसको अब सिर्फ योगी का ही सहारा रह गया है। सीएम योगी ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि राम की नगरी के लोग रामभक्तों पर गोली चलवाने वालों को स्वीकार नहीं करेंगे।

रामभक्तों पर गोलियां चलवाने वालों को न चुनें

अयोध्या में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "अगर राम भक्तों पर गोलियां चलाने वाले जीतते हैं, तो यहां से एक गलत संदेश जनता के बीच जाएगा और यदि यहां से रामभक्त जीतेंगे तो इसका एक सकारात्मक संदेश पूरे देश में जाएगा। इसलिए जब मतदान करें तो काफी सोच समझकर करें।

अयोध्या हमारी है और इसकी जिम्मेदारी सबकी

दरअसल इस बार मणिरामदास की छावनी में पार्टी के मेयर प्रत्याशी गिरीश पति त्रिपाठी चुनाव मैदान में है। उनके प्रचार के लिए पहुंचे योगी ने कहा कि, 'अयोध्या हमारी है और इसके प्रति हमारी भी सामूहिक जिम्मेदारी है हम अयोध्या को विकास के शिखर पर ले जाएं। अयोध्या देश और दुनिया के निशाने पर है।"

अयोध्या जीते तो दुनियाभर में सकारात्मक संदेश जाएगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब मजबूत बोर्ड बनेगा तो विकास तेजी से आगे बढ़ेगा। योगी ने कहा कि अगर "अयोध्या का कोई राम भक्त लोकतंत्र के इस उत्सव में जीतता है, तो यह एक सकारात्मक छाप छोड़ेगा। दुनिया भर में भारत को अलग तरह से देखा जाता है। दुनिया अब वैश्विक संकट के समय में पीएम मोदी की ओर देख रही है। ऐसे में हमें बदलते भारत के साथ खुद को जोड़ना होगा।"

यूपी सरकार ने अयोध्या में किए कई बड़े काम

सीएम योगी ने कहा, 'हम सभी 2017 से लगातार दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। पिछले साल पीएम की मौजूदगी ने इसे नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया है। दीपोत्सव हमें त्रेतायुग की ओर ले जाता है। इस साल अकेले रामनवमी पर 35 लाख तीर्थयात्री अयोध्या पहुंचे। जनवरी में श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैयार होने पर एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+