UP Nikay Chunav: कांग्रेस नेता ने 45 घंटे के भीतर ढूंढी दुल्हन, शहनाई के बाद चुनावी मैदान में एंट्री

यूपी निकाय चुनाव में उम्मीदवारों की आरक्षण सूची जारी को बाद चुनाव की तैयारियां कर रहे कई लोगों के झटका लगा है। रामपुर में तो अपनी दावेदार ना छोड़ने की जिद पर अड़े एक कांग्रेस नेता ने शादी का निर्णय ले लिया।

UP Nikay Chunav 2023

UP nikay Chunav 2023: चुनाव आने से पहले आरक्षण सूची कई लोगों के लिए नए अवसर लेकर आती है, कई ऐसे हैं जिनकी उम्मीदों पर पानी भी फिर जाता है। यूपी निकाय चुनाव चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद अब निर्वाचन आयोग नगर निकायों में उम्मीवारी के लिए आरक्षण सूची जारी कर रहा है। यूपी की रामपुर नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष के साथ आरक्षण सूची आने के बाद कुछ ऐसा ही हुआ।

रामपुर नगर पालिका अध्यक्ष मामून शाह खान चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी पूरी कर चुके थे, लेकिन वो जिस सीट से दावेदारी रखते हैं वो महिला आरक्षित हो गई। ऐसे में मामुन शाह खान को अपने लिए दुल्हन खोजने पर मजबूर होने पड़ा। 45 वर्षीय मामून ने बिना देरी किए केवल 45 घंटे में दुल्हन ढूंढ ली और उन्होंने शादी की घोषणा कर दी।

दरअसल, मामून शाह खान45 वर्ष के उम्र में अविवाहित थे। उन्हें शादी करनी थी, लेकिन नगर पालिका सीट पर आरक्षण ने उन्हें जल्दी शादी का निर्णय लेने पर मजबूर कर दिया। मामून शाह खान शादी की घोषणा करते हुए कहा कि वो अपनी सीट से दावेदारी नहीं छोड़ेंगे। चूंकि ये सीट महिलाओं के लिए आरक्षित है ऐसे में अब वो शादी करने जा रहे हैं।

मामून खान पिछले करीब 30 वर्षों से रामपुर में कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। इस बार निकाय चुनाव में अपने राजनीतिक करियर को जारी रखने के लिए शादी करने का निर्णय लिया। दरअसल रामपुर नगर पालिका चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल है और मुमन की शादी 15 अप्रैल को होने जा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मामून शाह खान इन दिनों काफी व्यस्त हैं। वे शादी के साथ चुनाव की भी तैयारियां कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रामपुर नगर पालिका के लोग ये चाहते थे कि वे चुनाव लड़ें। एक बयान में मामुन ने कहा, "मेरी शादी 15 तारीख को है और इंशाअल्लाह मेरी पत्नी चुनाव लड़ेगी। चुनाव के साथ ही शादी की तैयारियां भी चल रही हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+