UP News: निजी स्कूलों पर योगी सरकार की नकेल, निशुल्क दाखिला नहीं देने पर नहीं मिलेगी मान्यता

यूपी सरकार अब निजी स्कूलों को चेतावनी दी है कि अपने यहां वो यदि गरीब बच्चों का निशुल्क प्रवेश नहीं लेते हैं तो उनकी मान्यता समाप्त कर दी जाएगी।

Yogi Government: उत्तर प्रदेश सरकार ने अब यूपी में निजी स्कूलों पर नकेल कसने की कवायद शुरू कर दी है। सरकार की ओर से जारी किए गए एक आदेश में कहा गया है कि जो स्कूल अपने यहां निशुल्क दाखिला नहीं देंगे उन्हें माध्यमिक की मान्यता नहीं दी जाएगी।

yogi

बेसिक शिक्षा विभाग के आदेश के बाद हड़कम्प

योगी सरकार के इस आदेश के बाद से ही ऐसे स्कूलों में हड़कम्प मचा हुआ है। बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि जिन स्कूलों में गरीब परिवारों के बच्चों की संख्या कम हैं उन्हें चिन्हित भी किया जा रहा है। दरअसल सीबीएसई और सीआईएसई से कक्षा 9 से 12 तक के स्कूलों को मान्यता तभी मिलती है जब बेसिक शिक्षा विभाग अपनी सहमति देता है।

आदेश का अनुपालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई

सरकार के अधिकारियों की माने तो स्कूलों को चिन्हित किए जाने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उनको माध्यमिक की मान्यता नहीं दी जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से ऐसे स्कूलों को नोटिस जारी किया जा रहा है जिन्होंने वर्तमान सत्र में गरीब परिवार से जुड़े कम बच्चों का दाखिला लिया है।

निदेश ने स्कूलों को दी चेतावनी

बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ महेंद्र देव के मुताबिक सभी स्कूलों को नोटिस जारी की गई कि गरीब परिवार के बच्चों को निशुल्क दाखिला दें। यदि वो ऐसा नहीं करते हैं तो जिन स्कूलों को कक्षा आठ तक की मान्यता दी गई है वो वापस भी ली जा सकती है। इसमें स्कूल किसी तरह का बहाना नहीं बना सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+