UP News: बुंदेलखंड को Employment Hub बनाने की तैयारी में योगी सरकार

यूपी सरकार ने बुदंलखंड को रोजगार का हब बनाने की कवायद शुरू कर दी है। एक दिन पहले ही योगी ने झांसी का दौरा कर वहां दो हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया था।

Bundelkhand to be Employment hub: उत्तर प्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड को रोजगार का हब बनाने की कवायद शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि हालांकि बुन्देलखण्ड के युवा रोजगार की तलाश में पलायन कर रहे हैं लेकिन बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे के आसपास रक्षा गलियारे और औद्योगिक क्षेत्र के विकास के साथ परिदृश्य बदलने वाला है।

योगी आदित्यनाथ

एक दिन पहले ही योगी आदित्यनाथ ने हॉकी के जादूगर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस पर झाँसी में 2,009 करोड़ की 100 परियोजनाओं का शुभारंभ किया था। अधिकारियों ने दावा किया है कि बुंदेलखंड को जल्द ही नौकरियों के केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। बुंदेलखंड के झाँसी में दुनिया भर से लोग काम करने आएंगे।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस क्षेत्र में एक तरफ बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और दूसरी तरफ कानपुर-झांसी राजमार्ग है। बीच में एक नए हवाई अड्डे की योजना बनाई गई है, जिससे झाँसी के विकास को और अधिक गति मिलेगी। बुंदेलखंड में दो हवाई अड्डे होंगे एक चित्रकूट में और दूसरा झांसी में।

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड जल जीवन मिशन की प्रमुख योजना हर घर में नल के पानी के कनेक्शन की योजना लागू कर रही है। जल्द ही आरओ पानी उपलब्ध होगा। बुंदेलखंड में जो सपना था वह हकीकत बन रहा है।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में सभी सिंचाई परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और झांसी को रक्षा गलियारे के लिए मान्यता दी गई है। यहां भारत डायनेमिक्स की एक इकाई स्थापित की जा रही है। ग्रेटर नोएडा के समान 38,000 एकड़ क्षेत्र को कवर करने वाले बुंदेलखंड में औद्योगिक विकास के लिए एक नया कार्यक्रम शुरू किया गया था।

मुख्यमंत्री योगी ने ऐलान किया था कि सरकार हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर मेरठ में पहला खेल विश्वविद्यालय स्थापित कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार एकलव्य खेल निधि और खिलाड़ियों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति के माध्यम से खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

सरकार का लक्ष्य पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को कोच के रूप में शामिल करना है। सीएम ने झांसी के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता का भी उद्घाटन किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+