UP News: योगी सरकार का भ्रष्टाचार पर वार, 4 अधिकारी बर्खास्त और 3 की पेंशन में कटौती का आदेश
UP News Yogi government: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ बिहार की चुनावी सभाओं में भी कई बार भ्रष्टाचार को सख्ती से खत्म करने की बात दोहराते रहे हैं। अब उन्होंने भ्रष्टाचार पर एक और बड़ी कार्रवाई की है। समाज कल्याण विभाग के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार ने भ्रष्ट अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की है। एक दशक पुराने मामले में 4 अधिकारियों को बर्खास्त किया गया है, जबकि 3 की पेंशन में कटौती की गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के एक दशक से भी पुराने मामले में की गई है। आरोप साबित होने पर चार अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। 3 अन्य आरोपियों को भी दोषी करार दिया गया है, लेकिन ये तीनों सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इनकी पेंशन में 10 से 50 फीसदी तक की कटौती का आदेश दिया गया है।

UP News: भ्रष्ट अधिकारियों की योगी राज में खैर नहीं
- राज्य सरकार की ओर से बर्खास्त किए जाने वाले अधिकारी मीना श्रीवास्तव (पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी, श्रावस्ती), करुणेश त्रिपाठी (मथुरा), संजय कुमार ब्यास (हापुड़) और राजेश कुमार (शाहजहांपुर) हैं।
- इन चारों पर छात्रवृत्ति राशि में गड़बड़ी और बैंक खातों में हेराफेरी करने के गंभीर आरोप साबित हुए हैं।
यह भी पढ़ें: UP News: नहीं किया है तो जल्द कर लें यह काम, मिलेगा 76 सरकारी योजनाओं का लाभ
- मीना श्रीवास्तव पर लाभार्थियों के डेटा में हेराफेरी और छात्रवृत्ति राशि के गबन के आरोप सिद्ध हुए हैं। करुणेश त्रिपाठी और संजय कुमार ब्यास करोड़ों रुपये की छात्रवृत्ति राशि गैर-मान्यता प्राप्त निजी संस्थानों को ट्रांसफर करने के दोषी करार दिए गए हैं। राजेश कुमार पर पेंशन राशि अपात्र लोगों के खातों में भेजने का दोष सिद्ध हुआ है।
Yogi Government का सेवानिवृत्त अधिकारियों पर भी एक्शन
- सेवानिवृत्त अधिकारी श्रीभगवान (औरैया), विनोद शंकर तिवारी (मथुरा) और उमा शंकर शर्मा (मथुरा) की पेंशन में स्थायी कटौती के साथ नुकसान की भरपाई की जाएगी।
- सरकार ने इन सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज करने और गबन की गई धनराशि की वसूली के निर्देश भी दिए हैं।
'योगी सरकार में भ्रष्टाचार के लिए जीरो टॉलरेंस'
समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने कहा, 'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के खिलाफ कठोर कदम जारी रहेंगे। लंबित मामलों की भी दोबारा समीक्षा कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।' समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा है कि भ्रष्टाचार के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति को हम शासन की हर ईकाई में सख्ती से लागू कर रहे हैं। हमारी कोशिश एक पारदर्शी और ईमानदार व्यवस्था बनाने की है।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: चुनावी संग्राम में CM Yogi की हुंकार, बुर्के में वोटिंग विवाद पर विपक्ष को जमकर लताड़ा












Click it and Unblock the Notifications