UP News: 7 साल से लापता था पति, किसी और महिला के साथ वीडियो में देख पत्नी के पैरों तले खिसक गई जमीन!
UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक हैरान करनेवाला केस सामने आया है। यहां जितेंद्र कुमार नाम के एक आदमी का महिला के साथ नाचते-गाते रील सामने आई। इस रील को देखकर बहुत से लोग हैरान रह गए, क्योंकि जितेंद्र पिछले 7 साल से लापता था। उसकी पत्नी शीलू का आरोप है कि पति ने शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए घर से निकाल दिया था। इसके बाद से वह अपने पति की तलाश कर रही थी, लेकिन अब एक रील में दूसरी औरत के साथ नाचते-गाते दिखा है।
बताया जा रहा है कि पत्नी ने वीडियो के अलावा पुराने सबूतों के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है। शीलू का कहना है कि परिवार के लोग जितेंद्र को तलाश कर रहे थे और कुछ लोगों ने तो मौत हो जाने तक का दावा किया था। हालांकि, अब वह किसी और महिला के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दिया है।

UP News: शादी, दहेज प्रताड़ना और फिर गुमशुदगी
घटना हरदोई के शंडीला गांव की बताई जा रही है। शिकायतकर्ता महिला शीलू ने बताया कि साल 2018 में उसका पति लापता हो गया था। गायब होने से पहले वह लगातार उसके साथ दहेज के लिए मारपीट करता था और उसे प्रताड़ित किया करता था। लापता होने के बाद परिवार ने पुलिस के पास शिकायत भी दर्ज कराई थी। यहां तक कि कुछ लोगों ने तो आशंका जताई थी कि कहीं उसके साथ कोई हादसा तो नहीं हो गया है। हालांकि, अब वह वीडियो में दूसरी महिला के साथ मौज-मस्ती करते और नाचते हुए दिखाई दिया है। इतना ही नहीं अब तक की जांच में पता चला है कि यह वीडियो लुधियाना का है।
यह भी पढ़ें: Panchayat Election: यूपी में घटाई गईं 495 ग्राम पंचायतें, वार्डों की कमी से बदलेंगे चुनावी समीकरण
बताया जा रहा है कि लापता जितेंद्र पिछले काफी सालों से लुधियाना में रह रहा है और यहां एक महिला के साथ उसके संबंध बन गए हैं। शीलू ने दावा किया है कि जितेंद्र ने दो महिलाओं के साथ धोखा किया है। पहले उसे बिना तलाक दिए गायब हो गया और फिर लुधियाना में जाकर उसने दूसरी शादी कर ली। इस घटना ने पुलिसकर्मियों को भी हैरान कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है।
यह भी पढ़ें: UP Survey: आज हुए चुनाव तो SP-Congress में से किसे होगा नुकसान? जानें जनता का मूड












Click it and Unblock the Notifications