UP Survey: आज हुए चुनाव तो SP-Congress में से किसे होगा नुकसान? जानें जनता का मूड
UP Survey: उत्तर प्रदेश को लेकर हाल ही में एक सर्वे सामने आया है जिसमें प्रदेश के सियासी मूड को समझने की कोशिश की गई है। इस सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले हैं और जो आंकड़े सामने आए हैं वह कई राजनीतिक दलों को परेशान भी कर सकता है। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां अभी से शुरु हो गई हैं। संघ और बीजेपी ने तो खास तौर पर इसके लिए कार्यकर्ताओं से संवाद और बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का काम शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनाव में प्रदेश में इंडिया गठबंधन को काफी फायदा मिला था।
इस बीच प्रदेश के सियासी मिजाज को टटोलता हुआ एक सर्वे सामने आया है जिसमें चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन ने 43 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि एनडीए को 36 सीटें मिली थीं। अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं तो स्थिति क्या होगी? जानें मूड ऑफ द नेशन सर्वे का क्या नतीजा है:

UP Survey: बीजेपी को होता दिख रहा फायदा
यूपी में अगर आज चुनाव हुए, तो इसका सबसे ज्यादा नुकसान समाजवादी पार्टी को हो सकता है। इस सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश में अगर आज लोकसभा चुनाव कराये जाते हैं, तो बीजेपी को फायदा होता दिख रहा है। बीजेपी प्लस को 38 सीटें मिलने का अनुमान है और वोट शेयर भी 47 फीसदी तक रहने का अनुमान है। सपा-कांग्रेस के इंडिया गठबंधन की बात की जाए तो सपा को 35 और कांग्रेस को 7 सीटें मिलने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें: UP News: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने कसी कमर, 155 सीटों के लिए मास्टर प्लान तैयार
Akhilesh Yadav को हो सकता है नुकसान!
इस सर्वे के मुताबिक, इंडिया गठबंधन का वोट शेयर भी 42 फीसदी तक रह सकता है। पिछले चुनाव के मुकाबले यहां एनडीए को दो सीटों को फायदा मिल सकता है। अगर आज लोकसभा चुनाव हुए, तो एनडीए को दो सीटों का फायदा होने की उम्मीद है, जबकि कांग्रेस को भी एक सीट का लाभ होता दिख रहा है। समाजवादी पार्टी की एक सीट कम हो सकती है। सर्वे के मुताबिक, ये सर्वे 1 जुलाई से 14 अगस्त के बीच किया गया है और सभी लोकसभा सीटों को इसमें शामिल किया गया है।
सर्वे के नतीजों से ऐसा लग रहा है कि बीजेपी फिर से अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने की कोशिश में जुट गई है। हालांकि, अभी ये सब सिर्फ सर्वे हैं और इन्हें नतीजे के तौर पर नहीं समझ सकता है। विधानसभा चुनाव से पहले यह बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए जरूर राहत की खबर है।
यह भी पढ़ें: UP News: 12 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं वाले प्रदेश में आयोग को अब मिलेगा अपना आधुनिक मुख्यालय












Click it and Unblock the Notifications