UP Weather Update: यूपी के इन जिलों में आज भी होगी भारी बारिश, जानिए कितना रहेगा तापमान
Uttar Pradesh Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। जहां शनिवार को कई जिलों में भारी बारिश हुई वहीं रविवार को भी कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। यह अलर्ट मौसम विभाग की तरफ से जारी किया गया है। आइए जानते हैं किन जिलों में आज बारिश का अलर्ट है -
इन जिलों में आज भी होगी भारी बारिश
मौसम विभाग ने जिन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है उनमें
लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, मथुरा, हाथरस, आगरा, हमीरपुर, जालौन, इटावा, औरैया, प्रयागराज, कौशांबी, मिर्जापुर, सोनभद्र, अलीगढ़, चंदौली शामिल हैं। यह बारिश जहां किसानों के लिए फायदेमंद है , वहीं भीषण गर्मी से लोगों को राहत भी मिल रही है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान
रविवार को लखनऊ का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 38 व 28 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। वहीं पीएम सिटी वाराणसी का तापमान 38 व 27 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। प्रयागराज का आज का तापमान 37 व 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। कानपुर व आगरा के तापमान 27 व 37 और 36 व 29 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। सीएम सिटी गोरखपुर का तापमान 38 व 28 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications