UP News: शराब छोड़ने की कोशिश में दो युवकों की मौत, परिजन बोले- 'शराब के आदी थे, लेकिन जिंदा थे'
UP News: उत्तर प्रदेश के महोबा और हमीरपुर जनपद से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां शराब छोड़ने के लिए नीम हकीम की दवा पीना दो युवकों को भारी पड़ गया। दवा पीने के बाद दोनों युवकों की हालत खराब हो गई।
परिजन उन्हें अस्पताल में ले गए। जहां जांच के बाद चिकित्सकों द्वारा अमृत घोषित कर दिया गया। दोनों के मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।

दरअसल, हमीरपुर जनपद के मझगवां थाना क्षेत्र की टोला रावत के रहने वाले देवनारायण राजपूत का 28 वर्षीय बेटा देवेंद्र राजपूत शराब पीने का आदी था। द परिवार वाले उसके शराब की लत छुड़ाना चाहते थे।
इसी के लिए परिवार के लोग उसे पनवाड़ी में स्थित एक नीम हकीम के पास ले गए। वहां पहुंचने के बाद नीम हकीम ने उसे शराब छुड़ाने की गारंटी देते हुए शराब छोड़ने की दवा पिला दी।
बताया जा रहा है की दवा पीने के बाद देवेंद्र की हालत अचानक खराब होने लगी। हालत खराब होने के बाद परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
इसी तरह हमीरपुर जनपद के ही चिकासी थाने के रेहुटा का रहने वाला रोहित नामक एक युवक महोबा में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। रोहित शराब पीने का आदी था।
उसे किसी से जानकारी मिली कि महोबा में शराब छोड़ने की दवा पिलाई जाती है। इसके बाद रोहित नीम हकीम के पास पहुंचा जहां उसे नीम हकीम द्वारा शराब छोड़ने की दवा पिलाई गई।
बताया जा रहा है की दवा पीने के बाद रोहित की भी तबीयत अचानक खराब हो गई। परिवार वाले उसे भी अस्पताल में लेकर पहुंचे लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी।
दोनों युवकों की मौत के बाद दोनों के परिवार में मातम पसर गया। वहीं सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications