नई दिल्ली से गया जा रही महाबोधि एक्सप्रेस पर प्रयागराज में पथराव, कई यात्री घायल, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
देश में रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेंडर, पत्थर और लोहे रखे जाने के बाद प्रयागराज जनपद से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। प्रयागराज जनपद में अज्ञात लोगों द्वारा महाबोधि एक्सप्रेस पर पथराव किया गया है। पथराव में कई यात्री घायल हो गए।
मामले की जानकारी मिलने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और यात्रियों का बयान लेने के साथ ही कार्रवाई में जुट गए। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

पथराव होने से डर गए यात्री
बताया जा रहा है कि सोमवार की रात में नई दिल्ली से यात्रियों को लेकर महाबोधि एक्सप्रेस गया के लिए रवाना हुई थी। एक्सप्रेस जब प्रयागराज जंक्शन पर पहुंची तो वहां कुछ देर ठहरने के बाद आगे के लिए प्रस्थान की। ट्रेन यमुना ब्रिज के समय पहुंचने वाली थी।
इसी दौरान ट्रेन के ऊपर अज्ञात लोगों द्वारा पथराव किया गया। पथराव किए जाने से ट्रेन में मौजूद यात्रियों में अपरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि ट्रेन पर करीब 9.16 बजे पथराव किया गया। पथराव किए जाने से कुछ यात्रियों को चोट भी लग गई।
मामले की जानकारी मिलने के बाद लोको पायलट द्वारा ट्रेन रोक दी गई। ट्रेन रोकने के बाद इसकी सूचना आरपीएफ और स्टेशन पर दी गई। जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ के उपनिरीक्षक एसपी सरोज जवानों के साथ मौके पर पहुंचे।
इधर यात्रियों को लेकर ट्रेन मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोककर घायल यात्रियों को अस्पताल में इलाज कराया गया। इसके अलावा पथरा में घायल हुई यात्रियों का बयान भी लिया गया।
घायल यात्री सुजीत कुमार द्वारा बताया गया की एसी कोच में वे खिड़की के पास बैठे थे इसी दौरान बाहर से अज्ञात शख्स द्वारा पत्थर फेंका गया। पत्थर उनके सिर पर आकर लगा जिससे उन्हें गंभीर चोट लग गई। अधिकारियों द्वारा इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications