UP News: महाबोधि एक्सप्रेस में जहरीले सांपों के साथ सफर कर रहे थे यात्री, देखते ही थम गई सांसें

UP News: गया से नई दिल्ली जा रही महाबोधि एक्सप्रेस में गुरुवार की रात उस समय हड़कंप मच गया, जब ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर रुकी। कोच में अजगर और कोबरा देखकर यात्री हैरान रह गए। उसके बाद जीआरपी ने सांपों को कब्जे में लेकर वन विभाग को सौंप दिया।

जीआरपी अधिकारियों को संदेह है कि सांपों को बिहार से दिल्ली तस्करी करके ले जाया जा रहा था। हालांकि, मौके पर कोई तस्कर नहीं पकड़ा गया। तस्करों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जांच जारी है।

up news Snakes rescued python and cobra

सांप पकड़े जाने का यह मामला प्लेटफॉर्म नंबर छह पर हुआ, जब ट्रेन को रूटीन चेकिंग के लिए रोका गया था। बताया जा रहा है कि पीडीडीयू जंक्शन पर चेकिंग के दौरान जनरल कोच में दो लावारिस बैग बरामद हुए।

जब इन्हें खोलकर देखा गया तो बैग के अंदर से दो अजगर और दो कोबरा सांप निकले। यह देखकर यात्रियों और अधिकारियों के होश उड़ गए। सांपों को तुरंत बैग सहित थाने ले जाया गया, जहां वन विभाग की टीम ने उन्हें अपने कब्जे में लिया।

बड़ा अजगर था 12 फीट लंबा

वन विभाग के रेंजर रामनारायण ने बताया कि बरामद अजगरों में एक 12 फीट और दूसरा 10 फीट लंबा था। वहीं, दोनों कोबरा एक-एक मीटर लंबे थे। इन सांपों को चंद्रप्रभा रेंज में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया गया है। जीआरपी कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने कहा कि यह जांच की जा रही है कि सांप किस स्टेशन से ट्रेन में चढ़ाए गए।

कहा जा रहा है कि अगर महाबोधि एक्सप्रेस में बैग से सांप निकल आते तो बड़ा हादसा हो सकता था। यात्रियों में भगदड़ मच सकती थी। गनीमत रही कि ट्रेन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर रुकी और स्टेशन पर ट्रेन की नियमित जांच के दौरान सांपों के बारे में जानकारी मिल गई।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कोबरा का जहर काफी महंगा बिकता है। इसका इस्तेमाल नशे के इंजेक्शन और दवाइयों के निर्माण में किया जाता है। यही वजह है कि तस्कर इसे ऊंचे दामों पर बेचने के लिए लंबी दूरी तय करते हैं।

तस्करी के तरीके से परिचित तस्कर

जीआरपी ने बताया कि तस्कर सांपों को बैग में भरकर जनरल बोगी में रख देते हैं और खुद दूसरी बोगी में जाकर बैठ जाते हैं। ऐसे में उनका पकड़ा जाना मुश्किल हो जाता है। हालांकि इस मामले में सीसीटीवी फुटेज की मदद से तस्करों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+