UP News: गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा हत्याकांड में CM योगी का बड़ा एक्शन, SIT करेगी जांच

Mukhtar Ansari's aide Jeeva: पूर्वांचल के बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी और कई मामलों में नामजद रहे संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। अब इस हत्याकांड की जांच एसआईटी करेगी।

योगी आदित्यनाथ

Mukhtar Ansari's aide Jeeva: उत्तर प्रदेश की राजधानी​​​​​​​ लखनऊ में दिनदहाड़े एक बड़े गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड के बाद पूरे सूबे में खलबली मच गई। हालांकि इस हत्याकांड के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आनन फानन में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और मामले की जांच के लिए स्पेशल इनवेस्टिगेटिंग टीम (SIT) का गठन करने की घोषणा की।

सीएम योगी ने बनाई तीन सदस्यीय कमेटी

राज्य सरकार की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संजीव महोश्वरी ऊर्फ जीवा की हत्या के मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। इस टीम में मोहित अग्रवाल ADG टेक्निकल, नीलब्ज़ा चौधरी और प्रवीण कुमार आईजी अयोध्या को सौंपी है। टीम को एक सप्ताह के भीतर इसकी जांच पूरी कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।

पश्चिमी यूपी का खूंखार गैंगस्टर था जीवा

दरअसल, संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा पश्चिमी उत्तर प्रदेश का खूंखार गैंगस्टर था। वह मुख्तार अंसारी और मुन्ना बजरंगी गिरोह से जुड़ा हुआ था। गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के करीबी संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की बुधवार को लखनऊ सिविल कोर्ट के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर वकीलों के वेश में आया था।

वारदात को अंजाम देने वाला शूटर पकड़ा गया

वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, नाराज वकीलों ने पुलिस पर पथराव किया। कुछ पुलिस कर्मियों को चोटें आईं हैं। इस बीच, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 'मुझे इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन अगर कोई ऐसी हत्याओं में शामिल होगा, तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी, उसे बख्शा नहीं जाएगा।'

अखिलेश व मायावती ने सरकार पर बोला हमला

इस बीच, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, ''क्या यह लोकतंत्र है? सवाल यह नहीं है कि किसे मारा जा रहा है बल्कि सवाल यह है कि वहां मारा जा रहा है जहां सुरक्षा सबसे ज्यादा है।'' वहीं बसपा की मुखिया मायावती ने अपने ट्वीट में कहा, '' लखनऊ कोर्ट परिसर में आज हुए सनसनीखेज गोलीकाण्ड में खुलेआम हुई हत्या यूपी में कानून व्यवस्था व अपराध नियंत्रण के मामले में सरकार के लिए बड़ी चुनौती। ऐसी घटनाओं से आम जनता में काफी दहशत। सरकार सख़्त कदम उठाए, बीएसपी की यह माँग।''

मुख्तार गिरोह से जुड़ा हुआ था जीवा

वह मुख्तार अंसारी और मुन्ना बजरंगी गिरोह से जुड़ा हुआ था। वह पिछले कई दिनों से लखनऊ जेल में बंद था और एक मामले में पेशी के लिए उसे अदालत लाया गया था। 2018 में बागपत जेल के अंदर मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद जीवा ने अपनी जान को खतरा होने का दावा किया था।

बीजेपी विधायक केएन राय की हत्याकांड में नाम आया था सामने

भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या में उसकी संलिप्तता सामने आई थी। गाजीपुर में मोहम्मदाबाद सीट से विधायक राय को 2005 में एके-47 राइफल से लैस हमलावरों के एक समूह ने गाजीपुर में छह अन्य लोगों के साथ गोलियों से छलनी कर दिया था। मुख्तार अंसारी और उनके भाई अफजल अंसारी को साजिशकर्ता के रूप में नामित किया गया था। जीवा 1997 में यूपी के पूर्व मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या में भी शामिल था। उसे पूर्व विधायक विजय सिंह के साथ 2003 में सीबीआई अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+