इस सरकार से सिर्फ संविधान को ही नहीं, हमारी आपकी जान को भी खतरा है- अखिलेश यादव
Akhilesh Yadav News Uttar Pradesh: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपने चचेरे भाई आदित्य यादव के समर्थन में शनिवार को बदायूं में जनसभा को संबोधित किया।सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ये वो क्षेत्र है जहां पर समाजवादियों को ताकत मिलती है। गुन्नौर के बाद अगर सबसे बड़ी जीत कहीं होने जा रही है तो सहसवान विधानसभा क्षेत्र में होने जा रही है।
अखिलेश यादव ने कहा कि सात तारीख का चुनाव भाजपा को सात समंदर दूर फेंक देगा। यह तीसरा चरण उनका सफाया करने जा रहा है। इन्होंने कोई वर्ग नहीं छोड़ा, जिससे नकली बात न की हो। यही लोग कहते थे कि आय दोगुनी कर देंगे।

अखिलेश यादव ने कोविड वैक्सीन को लेकर भी भाजपा पर सियासी वार किए। कहा कि इस सरकार से सिर्फ संविधान को ही नहीं, हमारी आपकी जान को भी खतरा है।
Lok Sabha Polls: BJP पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, अमित शाह समेत इनपर FIR दर्ज
चुनावी सभा में सपा के महासचिव शिवपाल सिंह यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी, लक्ष्मण यादव, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, पूर्व मंत्री ओमकार सिंह यादव, आशीष यादव, बाबर मियां, सतीश यादव, मांगेराम कश्यप, नवाब सिंह ने भी विरोधियों को करारा जवाब देने का आह्वन किया।
सपा प्रत्याशी आदित्य यादव ने कहा कि सहसवान अपना रिकॉर्ड फिर बनाएगा। भाजपा ने नौजवानों की अनदेखी की है। बेरोजगारी चरम पर चली गई है। बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई मुद्दा है। ये चुनाव संविधान खत्म करने के प्रयास को विफल करने का भी चुनाव है।












Click it and Unblock the Notifications