UP News: हिंदू और मुस्लिम महिला के ऑनलाइन प्यार पर बवाल, थाने में 6 घंटे चला हाई वॉल्टेज ड्रॉमा
UP News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दो महिलाओं के बीच ऑनलाइन प्रेम संबंध का मामला थाने तक पहुंच गया है। दरअसल ञनलाइ शुरू हुआ प्यार इतना आगे बढ़ गया कि दोनों में से एक महिला अपनी लवर के घर ही पहुंच गई। दोनों ने साथ रहने की जिद कर दी, जबकि कपल में से एक पहले से शादी-शुदा और और अपने परिवार के साथ रहती है। मामला हिंदू-मुस्लिम समुदाय से जुड़े परिवारों का होने के कारण और भी संवेदनशील था. पुलिस को स्थिति संभालने में काफी मेहनत करनी पड़ी।
यह पूरी घटना दोनों परिवारों के लिए पूरी तरह तनाव और भावनात्मक उथल-पुथल से भरा रहा। हिना और रश्मि (दोनों बदला हुआ नाम) की दोस्ती पांच साल पहले ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए हुई थी। इसी साल मार्च में दोनों 15 दिन तक साथ भी रही थीं। अब कशिश शनिवार को अचानक हिना के घर पहुंच गई और दोनों ने साथ रहने की जिद पकड़ ली।

Online Love से मामला पहुंचा पति-पत्नी की तरह साथ रहने तक
जानकारी के अनुसार, थाना मंडी क्षेत्र के खाताखेड़ी में रहने वाली हिना (बदला हुआ नाम) एक ऑनलाइन जॉब प्लेटफॉर्म पर काम करती हैं। पांच साल पहले उनकी पहचान शाहजहांपुर की रहने वाली कशिश (बदला हुआ नाम) से हुई। रश्मि भी एक कंपनी में केमिस्ट का काम करती है। समय के साथ बातचीत बढ़ी और दोस्ती गहरे प्रेम संबंध में बदल गई। मार्च में दोनों लगभग 15 से 17 दिन तक साथ भी रह चुकी हैं। हिना ने पुलिस को बताया कि शादीशुदा होने के बावजूद उसे कशिश से प्यार हो गया है।
यह भी पढ़ें: CM Yogi ने रोहिंग्याओं और घुसपैठियों को दिया अल्टीमेटम, 'प्रदेश की सफाई जरूरी,अवैध प्रवासियों को भेजेंगे वापस'
हिना ने कहा कि उसका पति उसे प्यार और सम्मान नहीं देता है और घर में उसके साथ मारपीट की जाती थी। इसी कारण वह कशिश के साथ जीवन बिताना चाहती हैं। हिना का दावा है कि कशिश न केवल उनका बल्कि उनके बच्चों का भी अच्छे से ध्यान रखती है। इधर रश्मि के परिवार का कहना है कि उनकी बेटी इस तरह के संबंध में नहीं फंस सकती है। उसका ब्रेनवॉश किाया गया है।
UP News: 6 घंटे तक थाने में चला हाई वॉल्टेज ड्रामा
इधर रश्मि का आरोप है कि उसका परिवार उसे मानसिक प्रताड़ना देता है और जबरदस्ती एक मानसिक अस्पताल में भर्ती कराया था। रश्मि की मां ने दावा किया कि उनकी बेटी का इलाज जारी है और वह बार-बार घर से भाग जाती है। हिना और रश्मि दोनों साथ में रहने के लिए अड़ गईं। हिना ने कहा कि वह अपने बच्चे साथ लेकर जाएगी, जबकि उसके पति ने कहा कि वह पत्नी और बच्चों को कहीं जाने नहीं देगा। मामला थाने में पहुंच गया जहां पुलिसकर्मी भी इस पूरे प्रसंग को जानकर हैरान रह गए।
हालांकि, समझाने-बुझाने के बाद दोनों महिलाएं अपने घर जाने के लिए तैयार हो गईं। छह घंटे तक पुलिस, रिश्तेदार और परिजन उन्हें समझाते रहे। दोनों ने धमकी दी कि अगर उन्हें अलग किया गया तो वे आत्महत्या तक कर लेंगी। माहौल बेहद तनावपूर्ण होने के बावजूद अंत में एक समझौता हो गया। दोनों महिलाएं पति-पत्नी की तरह नहीं, बल्कि दोस्त बनकर रहें। परिवार समय-समय पर उनकी मुलाकात कराता रहेगा। इसके बाद दोनों अपने-अपने घर लौट गईं और मामला शांत हो गया।
यह भी पढ़ें: UP BJP President: किस जाति से होगा यूपी का अलगा भाजपा अध्यक्ष? जातीय गणित में फंसी कुर्सी, कौन मारेगा बाजी?












Click it and Unblock the Notifications