CM Yogi ने रोहिंग्याओं और घुसपैठियों को दिया अल्टीमेटम, 'प्रदेश की सफाई जरूरी,अवैध प्रवासियों को भेजेंगे वापस'
CM Yogi News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ अपना सख्त रुख फिर से स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रदेशवासियों के नाम एक खुला पत्र जारी किया है। सीएम योगी ने इस पत्र में कहा है कि अवैध घुसपैठियों और बांग्लादेशियों को प्रदेश सरकार निकालेगी। सीएम ने आम लोगों से पुलिस और प्रशासन को सहयोग करने और जानकारी साझा करने की अपील की है।
पत्र में सीएम योगी ने कहा कि स्पष्ट कहा कि प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे किसी भी व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान को लेकर सतर्क रहें। किसी को भी काम पर रखने से पहले उसका सत्यापन करें और संदेह की स्थिति में पुलिस-प्रशासन को सूचना दें।

CM Yogi ने एक्स पर शेयर की चिट्ठी
'योगी की पाती' शीर्षक से प्रदेशवासियों के लिखे खत में सीएम ने कहा कि प्रदेश के विकास और शांति-व्यवस्था के लिए रोहिंग्याओं और अवैध घुसपैठियों को निकालना जरूरी है। उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश की सुरक्षा, सामाजिक संतुलन और मजबूत कानून-व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। राज्य में मौजूद अवैध रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई शुरू की जा चुकी है।
यह भी पढ़ें: UP में अब टैलेंट हर गांव से निकलेगा! 75 जिलों में एक साथ होगा ये बड़ा काम! CM योगी ने दिया खास आदेश
पत्र में मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि राज्य के सभी नगर निकायों को संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान कर उनकी सूची बनाने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही, दस्तावेजों के सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। घुसपैठियों की पहचान कर कर उन्हें डिटेंशन सेंटरों में भेजा जाएगा। सरकार ने प्रत्येक मंडल में ऐसे केंद्र स्थापित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
रोहिंग्या (Rohingya) और घुसपैठियों को सीएम योगी का अल्टीमेटम
मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में सुप्रीम कोर्ट की उस टिप्पणी का भी उल्लेख किया, जिसमें कहा गया था कि घुसपैठियों के लिए रेड कार्पेट नहीं बिछाया जा सकता। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट करता है कि देश के संसाधनों पर अधिकार नागरिकों का है, न कि अवैध रूप से प्रवेश करने वालों का। सीएम योगी ने यह भी कहा कि सरकार योजनाओं से मिलने वाले लाभ को वास्तविक पात्रों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए सार्वजनिक संसाधनों पर अवैध बोझ को हटाना जरूरी है।
प्रदेश के लोगों से की सहयोग की अपील
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि घरेलू और व्यावसायिक कार्यों में किसी भी व्यक्ति को शामिल करने से पहले उसकी पहचान की पुष्टि करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुरक्षा सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है और सुरक्षित माहौल ही विकास का आधार बनता है।
यह भी पढ़ें: UP में घुसपैठियों पर योगी सरकार का 'सर्जिकल स्ट्राइक'! क्या है रोहिंग्या-बांग्लादेशी को खदेड़ने का 'SIR' प्लान












Click it and Unblock the Notifications