Muzaffarnagar News: घर में खेल रही दो साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Muzaffarnagar News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक अधेड़ ने दो साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
UP News: लखनऊ, अलीगढ़, मुरादाबाद, अयोध्या, गोरखपुर क्षेत्रों में विभिन्न रूटों पर चलेंगी 120 इलेक्ट्रिक बसें
जानकारी के मुताबिक, नई मंडी थानाक्षेत्र की रहने वाली 2 साल की बच्ची अपने घर में खेल रही थी। खेलने के दौरान ही उसी समय उसी मकान में किरायेदार के रूप में रह रहे पचास वर्षीय शिव कुमार आ पहुंचा। बच्ची को अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह घर छोड़कर फरार हो गया।

सीओ रूपाली राव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी। आरोपी फरार था। दबिस देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पाक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर करवाई की गई।












Click it and Unblock the Notifications