UP News: पत्नी के साथ ससुराल जा रहा था पति, रास्ते में हो गई दर्दनाक मौत, ऐसे हुआ हादसा
Muradabad News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां डंपर की चपेट में आने से पति पत्नी की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, मोहनपुर कुंदरी का रहने वाला योगेश अपनी ससुराल असमोली जा रहा था। बाइक को गलत दिशा से आ रही डंपर ने लोदीपुर राजपूत गांव के पास टक्कर मार दी। इस हादसे में योगेश और पत्नी हिमांशी ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया और डंपर को कब्जे में ले लिया।पति-पत्नी के शवों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।

गांव वोवदवाला निवासी राजेंद्र शर्मा ने शनिवार को पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 18 जून को वह मंडी समिति के सामने पत्नी निर्देश शर्मा के साथ बस का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार। हादसे में घायल दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने राजेंद्र शर्मा की तहरीर पर गाड़ी के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।












Click it and Unblock the Notifications