UP News: यूपी में 7 अगस्त से शुरू होगा मानसून सत्र, जानिए इस बार क्या रहेगा ख़ास
उत्तर प्रदेश में सात अगस्त से मानसून सत्र की शुरुआत हो रही है। इस बार सदन को नए नियमों के तहत चलाया जाएगा।
UP Vidhansabha: उत्तर प्रदेश में सात अगस्त से मानसून सत्र की शुरुआत होने जा रही है। इस बार सत्र में नए नियमों के तहत कार्यवाही चलायी जाएगी। विधानसभा के सूत्रों की माने तो पूरक प्रश्नों की संख्या को दो तक सीमित करने और सदन को बुलाने के लिए नोटिस की न्यूनतम अवधि को 14 से घटाकर सात दिन करने का प्रावधान किया गया है।

प्रस्ताव के अनुसार, सदस्य एक से अधिक स्थगन नोटिस नहीं दे सकेंगे जबकि नियमों में प्रस्तावित बदलावों के तहत एक सदस्य द्वारा सदन में प्रस्तुत की जाने वाली याचिकाओं की संख्या पांच तक सीमित की जा सकती है।
प्रस्ताव के अनुसार, सदस्य एक से अधिक स्थगन नोटिस नहीं दे सकेंगे जबकि नियमों में प्रस्तावित बदलावों के तहत एक सदस्य द्वारा सदन में प्रस्तुत की जाने वाली याचिकाओं की संख्या पांच तक सीमित की जा सकती है।
राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन की शुरुआत के बाद, 2022 में सदन की कार्यवाही को कागज रहित बनाने के लिए, सदस्यों द्वारा कंप्यूटर टैबलेट सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग को देखते हुए एक नई नियम पुस्तिका की आवश्यकता महसूस की गई थी। पेपरलेस बजट भी पेश कर रहे हैं.
यूपी विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग होने लगा है। 1958 में जब सदन के कामकाज के नियम बनाए गए थे तब ऐसे कोई उपकरण उपयोग में नहीं थे। हम इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग और कार्यवाही के सीधे प्रसारण को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रावधानों को शामिल कर रहे हैं। सदन की कार्य सलाहकार समिति 6 अगस्त को यहां बैठक करेगी और नई नियम पुस्तिका को अपनाने के दिन के बारे में फैसला करेगी।
राज्य विधान सभा के प्रधान सचिव प्रदीप दुबे ने कहा कि नई नियम पुस्तिका प्रश्नकाल की शुरुआत में प्रश्नों के उत्तर अपलोड करने का प्रावधान करेगी। चूंकि नियमों को सरल बनाने के प्रयास किए गए हैं सलिए नियम पुस्तिका में प्रयुक्त विभिन्न शब्दजाल निरर्थक हो सकते हैं।
वर्तमान नियम पुस्तिका की समीक्षा के लिए गठित 12-सदस्यीय समिति की सिफारिशों पर तैयार की गई नियम पुस्तिका में केवल कुछ संशोधन किए गए थे जिसमें से आखिरी संशोधन 2019 में किया गया था।










Click it and Unblock the Notifications