'वो दोनों बेटों के साथ बाइक से जा रहे थे सुधीर ने गोलियों...', भाई की मौत पर किया बड़ा खुलासा
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मोदीनगर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां जमीन विवाद में पिता पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। अन्य की तलाश की जा रही है। भाई ने गांव के लोगों पर आरोप लगाते हुए कई खुलासे किए हैं।
जानकारी के मुताबिक, यूपी के मोदीनगर स्थित निवाड़ी क्षेत्र के खिंदौड़ा-धौलड़ी मार्ग पर शुक्रवार रात अज्ञात हमलावरों ने पप्पू (60) उनके बेटे शाहनवाज उर्फ राजा (25) और चांद (22) पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसमे पप्पू और शाहनवाज की मौके पर मौत हो गई, जबकि चांद गंभीर रूप से घायल है।

इस मामले में खिंदौड़ा गांव निवासी सात लोग नामजद कराए गए हैं। इनमें मुख्य आरोपी आम के बाग के ठेकेदार सुधीर त्यागी, उसके बेटे दीपक और एक अन्य बिट्टू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
घटना की वजह रजवहे से आ रहे सिंचाई के पानी पर पप्पू को लेकर पड़ोस के बाग के ठेकेदार खिंदौड़ा निवासी सुधीर त्यागी से शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे विवाद हो गया था। पानी पप्पू के बाग में जा रहा था जबकि सुधीर त्यागी का कहना था कि शुक्रवार को पानी से सिंचाई का नंबर उनका था।
पप्पू के भाई बिलाल की ओर से दर्ज एफआईआर में बताया गया है कि रात में जब पप्पू दोनों बेटों के साथ बाइक से जा रहे थे तो खिंदौड़ा और धौलड़ी के बीच सुधीर त्यागी पक्ष ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
डीसीपी ग्रामीण विवेक चंद यादव ने बताया कि दोहरे हत्याकांड में सुधीर त्यागी, उसके दो बेटे दीपक और बिट्टू, लवली, दीपक, मोहित उर्फ बादशाह और आसिफ को नामजद किया गया है। फरार चार आरोपियों की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications