'अखिलेश यादव भावी पीएम' का सपा समर्थकों ने लगाया पोस्टर, जानिए पूरा मामला

Akhilesh Yadav News Uttar Pradesh: इन दिनों उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल हाई है। लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन इसका कारण हैं। समाजवादी पार्टी के लखनऊ स्थित कार्यालय पर एक पोस्टर लगाया गया है जिसमें अखिलेश यादव को देश का भावी प्रधानमंत्री बताया गया है।

जानकारी के मुताबिक, एक जुलाई को सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव का जन्मदिन है। पार्टी कार्यालय लखनऊ पर अभी से पोस्टर लगने शुरु हो गए हैं। जिस पोस्टर में उन्हें भावी प्रधानमंत्री बताया गया है उसमें मंजीत यादव की फोटो भी लगी है। मंजीत यादव ने ही यह पोस्टर लगवाएं हैं।

akhilesh
होर्डिंग में लिखा है कि 'देश के भावी प्रधानमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। होर्डिंग लगाने वाले मंजीत यादव का कहना है कि पोस्टर में जो बात लिखी है, वो बिलकुल सही है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के अंदर वो क्षमता और ऊर्जा है कि वह देश का नेतृत्व कर सकते हैं। जन्मदिन में हर व्यक्ति अपने चाहने वालों के लिए अच्छी कामना करता है। यह वही है।

जानें कब हुआ था अखिलेश यादव का जन्म?
ज्ञात हो कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ऐसे पोस्टर कई बार लग चुके हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्म उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई में 1 जुलाई 1973 को हुआ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की बागडोर संभालने के दौरान भी तमाम बवाल झेलने वाले अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में नेता विरोधी दल हैं। अखिलेश यादव बहुत कम उम्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए थे। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। सपा ने लोकसभा चुनाव में अब तक के अपने इतिहास में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। उसने कुल 37 सीटें जीतीं। इस तरह सपा देश की तीसरी बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+