B.Ed JEE Result: यूपी के इन होनहारों ने बीएड प्रवेश परीक्षा में लहराया परचम, जानिए कितने मिले अंक
BU B.Ed JEE Result News Uttar Pradesh: बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय के बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है। परिणाम घोषित होने के बाद परीक्षार्थियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। सभी अपना परिणाम देखने के लिए उत्साहित रहे। इस वर्ष जिस छात्र ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है वह अलीगढ़ के रहने वाले मानोज हैं। वहीं प्रयागराज के रहने वाले शिवमंगल दूसरे व वाराणसी के रहने वाले नजीर तीसरे स्थान पर हैं।
परीक्षा में लगभग दो लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। उत्तर प्रदेश में जिन दस छात्राें ने बीएड परीक्षा में टॉप रैंकिन हासिल की है उनमें 6 छात्र व 4 छात्राएं शामिल हैं। बीएड टॉपर मनोज ने 400 में 344.67 अंक प्राप्त किए हैं। दूसरे स्थान पर रहे शिवमंगल के 339.33 अंक आए हैं। तृतीय पायदान पर रहने वाले नजीर ने 338.66 अंक हासिल किए हैं।

इसी तरह, प्रतापगढ़ के पवन चौरसिया ने चौथा, अलीगढ़ की केएम दीक्षा ने पांचवां, अलीगढ़ की अंजलि राय ने छठवां, जौनपुर के अनुराग प्रजापति ने सातवां, मिर्जापुर की आरती ने आठवां, अलीगढ़ की हर्षिता ने नौवां और अलीगढ़ के आवेश कुमार ने दसवां स्थान हासिल किया है।












Click it and Unblock the Notifications