Festival Special Train: बांद्रा टर्मिनल-बरौनी जं. एक्सप्रेस त्यौहारों पर ऐसे यात्रियों की राह बनाएगी आसान
Indian Railway News Gorakhpur: रेलवे प्रशासन द्वारा नवरात्र मेला के दौरान श्रद्धालू यात्रियों की सुविधा हेतु 19037/19038 बांद्रा टर्मिनल-बरौनी जं.-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस का अस्थाई ठहराव पश्चिम मध्य रेलवे के इन्द्रगढ़ स्टेशन पर प्रदान किया जायेगा।
फलस्वरूप बांद्रा टर्मिनल से 02 से 10 अक्टूबर, 2024 तक चलने वाली 19037 बांद्रा टर्मिनल-बरौनी जं. एक्सप्रेस इन्द्रगढ़ स्टेशन 13.15 बजे पहुँचकर 13.17 बजे छूटेगी तथा वापसी यात्रा में बरौनी से 02 से 10 अक्टूबर,2024 तक चलने वाली 19038 बरौनी जं.-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस इन्द्रगढ़ स्टेशन 11.06 बजे पहुँचकर 11.08 बजे छूटेगी।

22 सितम्बर, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल, गोरखपुर द्वारा गाड़ी संख्या-05193 से मानसिक रूप विक्षिप्त 26 वर्ष की एक महिला को उतारा गया, उक्त महिला को चाइल्ड लाइन, गोरखपुर के समक्ष उनके परिजन को सुपुर्द किया गया।
21 सितम्बर, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल, आनन्दनगर एवं राजकीय रेलवे पुलिस सिद्धार्थनगर द्वारा निगरानी के दौरान गाड़ी संख्या-12571 में रेल सम्पत्ति की चोरी करने वाले एक शातिर चोर को रेलवे सम्पत्ति 50 अदद चादर, 25 अदद तकिया के कवर चोरी कर ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया।












Click it and Unblock the Notifications