हाथ में छाता लिए, नंगे पांव जब सीएम योगी के पीछे दौड़ पड़े यह जवान, सीएम ने कहा....

CM Yogi Adityanath Z-Plus security News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश ही नहीं दुनिया में अपनी लोकप्रियता के लिए जाने जाते हैं। उनकी बेबाक बातें लोगों को पसंद आती हैं। अन्याय के खिलाफ चलाए उनके कई अभियान उनकी लोकप्रियता के कारणों में शामिल हैं। इसके साथ ही देश व विदेश में ऐसे भी लोग हैं जो सीएम योगी की लोकप्रियता से जलते हैं और उन्हें कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। ऐसे में सीएम योगी की सुरक्षा बेहद कड़ी रहती है। इन्हेें जेड प्लस और एनएसजी कवर प्राप्त है। ये जवान विपरीत परिस्थितियों में भी विचलित नहीं होते हैं।

कई आतंकी संगठन दे चुके हैं जान से मारने की धमकी

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को विश्व के कई आतंकी संगठनों से जान मारने की धमकी मिल चुकी है। ऐसे में अपराधी इन तक पहुंचने और इन्हें नुकसान पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहते हैं। इस मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।

CM

स्थानीय स्तर पर भी हैं विरोधी विदेशों में ही नहीं बल्कि अपने देश में भी कई ऐसे अराजक तत्व हैं जो सीएम योगी को जान से मारने की धमकी दे चुके हैं।

जेड प्लस और एनएसजी कवर है प्राप्त

सीएम योगी की सुरक्षा बेहद कड़ी है। इनकी सुरक्षा में जेड प्लस श्रेणी व एनएसजी जवान तैनात हैं। ये 24 घंटे चौकन्ने रहते हैं।

अडिग जवान

सीएम योगी की सुरक्षा में तैनात इन सुरक्षाकर्मियों के हौसला की जीतनी भी तारीफ की जाए वह कम है। ये सुरक्षाकर्मी आंधी आऐ तुफान आए, बारिश हो या आकाश से आग बरसे सीएम योगी की सुरक्षा में साये की तरह तैनात रहे हैं।

भीगते रहे पानी में

उदाहरण के लिए सीएम योगी बुधवार को गाेरखनाथ मंदिर परिसर में भ्रमण कर रहे थे। इसी बीच तेज बारिश आ गयी। जवान साथ में छाता लिए हुए थे लेकिन यह बचने के लिए पर्याप्त नहीं था। छाते के बाद भी जवान भीग गए।

नंगे पाव मंदिर परिसर भ्रमण के दौरान तेज बारिश हो रही थी। जवान नंगे पाव हाथ में छाता लिए सीएम को सुरक्षा दे रहे थे। जब जवान सीएम योगी के पीछे नंगे पाव चलने लगे तब उन्होंने कहा कि परेशान मत होइए अपने शरीर का ध्यान रखते हुए जिम्मेदारी निभाइए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+