Indian Railway: पीलीभीत-शाहगढ़-मैलानी के मध्य चलेगी नई ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल
INDIAN RAILWAY NEWS GORAKHPUR: रेल मंत्रालय द्वारा पीलीभीत-शाहगढ़-मैलानी नई ट्रेन सेवा का अनुमोदन प्रदान किया गया है। पीलीभीत-मैलानी-पीलीभीत के मध्य नई गाड़ी का शुभारम्भ 01 सितम्बर, 2024 को पीलीभीत-मैलानी उद्घाटन विशेष गाड़ी को चला कर किया जायेगा।
05455 पीलीभीत-मैलानी उद्घाटन विशेष गाड़ी 01 सितम्बर, 2024 को पीलीभीत से 16.15 बजे प्रस्थान कर दियूरी से 16.25 बजे, माला से 16.38 बजे, सन्देई से 17.08 बजे, शाहगढ़ से 17.50 बजे, परसादपुर से 17.57 बजे, पूरनपुर से 18.10 बजे, उदैयापुर से 18.17 बजे, दूधिया खुर्द से 18.32 बजे, कुर्रैया से 18.47 बजे, सेहरा मऊ से 19.02 बजे तथा अकेला हंसपुर से 19.08 बजे छूटकर मैलानी 19.30 बजे पहुँचेगी। यह गाड़ी मेमू रेक से चलाई जायेगी।
इसी क्रम में, नियमित गाड़ियों का संचलन 02 सितम्बर, 2024 से निम्नवत किया जायेगा।
55362 मैलानी-पीलीभीत सवारी गाड़ी मैलानी से 17.50 बजे प्रस्थान कर अकेला हंसपुर से 17.58 बजे, सेहरा मऊ से 18.10 बजे, कुर्रैया से 18.19 बजे, दूधिया खुर्द से 18.34 बजे, उदैयापुर से 18.42 बजे, पूरनपुर से 19.02 बजे, परसादपुर से 19.10 बजे, शाहगढ़ से 19.20 बजे, सन्देई से 19.28 बजे, माला से 19.58 बजे तथा दियूरी से 20.11 बजे छूटकर पीलीभीत 20.40 बजे पहुँचेगी। 55361 पीलीभीत-मैलानी सवारी गाड़ी पीलीभीत से 14.15 बजे प्रस्थान कर दियूरी से 14.25 बजे, माला से 14.37 बजे, सन्देई से 15.06 बजे, शाहगढ़ से 15.15 बजे, परसादपुर से 15.22 बजे, पूरनपुर से 15.35 बजे, उदैयापुर से 15.41 बजे, दूधिया खुर्द से 15.48 बजे, कुर्रैया से 15.56 बजे, सेहरा मऊ से 16.13 बजे तथा अकेला हंसपुर से 16.19 बजे छूटकर मैलानी 16.45 बजे पहुँचेगी।

55358 मैलानी-पीलीभीत सवारी गाड़ी 02 सितम्बर, 2024 से मैलानी से 04.55 बजे प्रस्थान कर अकेला हंसपुर से 05.03 बजे, सेहरा मऊ से 05.15 बजे, कुर्रैया से 05.24 बजे, दूधिया खुर्द से 05.39 बजे, उदैयापुर से 05.46 बजे, पूरनपुर से 06.04 बजे, परसादपुर से 06.11 बजे, शाहगढ़ से 06.20 बजे, सन्देई से 06.28 बजे, माला से 07.10 बजे तथा दियूरी से 07.21 बजे छूटकर पीलीभीत 07.45 बजे पहुँचेगी। 55357 पीलीभीत-मैलानी सवारी गाड़ी पीलीभीत से 06.40 बजे प्रस्थान कर दियूरी से 06.50 बजे, माला से 07.05 बजे, सन्देई से 07.34 बजे, शाहगढ़ से 07.43 बजे, परसादपुर से 07.50 बजे, पूरनपुर से 08.04 बजे, उदैयापुर से 08.10 बजे, दूधिया खुर्द से 08.17 बजे, कुर्रैया से 08.27 बजे, सेहरा मऊ से 08.45 बजे तथा अकेला हंसपुर से 08.52 बजे छूटकर मैलानी 09.20 बजे पहुँचेगी।
05086 लखनऊ जं.-शाहगढ़ अनारक्षित विशेष गाड़ी एवं 05085 मैलानी-डालीगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी का मार्ग विस्तार पीलीभीत तक 02 सितम्बर, 2024 से निम्नवत किया जयोगा।
05086 लखनऊ जं.-शाहगढ़ अनारक्षित विशेष गाड़ी का मार्ग विस्तार 02 सितम्बर, 2024 से पीलीभीत तक होने के फलस्वरूप यह गाड़ी संशोधित समयानुसार मैलानी से 12.40 बजे प्रस्थान कर अकेला हंसपुर से 12.48 बजे, सेहरा मऊ से 13.00 बजे, कुर्रैया से 13.09 बजे, दूधिया खुर्द से 13.24 बजे, उदैयापुर से 13.31 बजे, पूरनपुर से 13.43 बजे, परसादपुर से 13.50 बजे, शाहगढ़ से 13.57 बजे, सन्देई से 14.05 बजे, माला से 14.35 बजे तथा दियूरी से 14.47 बजे छूटकर पीलीभीत 15.25 बजे पहुँचेगी।
05085 मैलानी-डालीगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी का मार्ग विस्तार 02 सितम्बर, 2024 से पीलीभीत तक होने के फलस्वरूप यह गाड़ी पीलीभीत से 17.05 बजे प्रस्थान कर दियूरी से 17.15 बजे, माला से 17.27 बजे, सन्देई से 17.55 बजे, शाहगढ़ से 18.06 बजे, परसादपुर से 18.13 बजे, पूरनपुर से 18.24 बजे, उदैयापुर से 18.32 बजे, दूधिया खुर्द से 18.38 बजे, कुर्रैया से 18.46 बजे, सेहरा मऊ से 19.05 बजे तथा अकेला हंसपुर से 19.11 बजे छूटकर मैलानी 19.40 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10 एवं एल.एस.एल.आर.डी. के 02 कोच सहित कुल 12 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications