Indian Railway: हरिद्वार-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस त्यौहारों पर यात्रियों की राह बनाएगी आसान, देखें डिटेल
Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 04314/04313 हरिद्वार-मुजफ्फरपुर-हरिद्वार त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन हरिद्वार से 04, 11, 18, 25 अक्टूबर तथा 01, 08 एवं 15 नवम्बर, 2024 दिन शुक्रवार को तथा मुजफ्फरपुर से 05, 12, 19, 26 अक्टूबर तथा 02, 09 एवं 16 नवम्बर, 2024 दिन शनिवार को 07 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
04314 हरिद्वार-मुजफ्फरपुर त्यौहार विशेष गाड़ी से 04, 11, 18, 25 अक्टूबर तथा 01, 08 एवं 15 नवम्बर, 2024 दिन शुक्रवार को हरिद्वार से 12.30 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद से 15.30 बजे, बरेली से 17.05 बजे, शाहजहाँपुर से 18.32 बजे, सीतापुर से 20.45 बजे, गोंडा से 23.12 बजे, दूसरे दिन बस्ती से 00.22 बजे, गोरखपुर से 01.40 बजे, सीवान से 03.27 बजे, छपरा से 04.35 बजे तथा हाजीपुर से 06.00 बजे छूटकर मुजफ्फरपुर 07.30 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में, 04313 मुजफ्फरपुर-हरिद्वार त्यौहार विशेष गाड़ी 05, 12, 19, 26 अक्टूबर तथा 02, 09 एवं 16 नवम्बर, 2024 दिन शनिवार को मुजफ्फरपुर से 09.00 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर से 10.05 बजे, छपरा से 12.35 बजे, सीवान से 13.25 बजे, गोरखपुर से 15.35 बजे, बस्ती से 16.30 बजे, गोंडा से 17.50 बजे, सीतापुर से 20.50 बजे, शाहजहाँपुर से 23.22 बजे, दूसरे दिन बरेली से 00.27 बजे तथा मुरादाबाद से 02.20 बजे छूटकर हरिद्वार 05.30 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी के 15 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोचों सहित कुल 17 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications